दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर की गोलीबारी, 2 की मौत, 9 घायल

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर गोलीबारी की। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जब नौ अन्य घायल हो गए। मामला गनावपोरा गांव का है। रिपोर्ट के अनुसार युवकों द्वारा सुरक्षाबलों पर पत्थराव किया गया। भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने हवाई गोलीबारी की जिसमें दो लोग की मौत हो गई।

गोलीबारी में करीब ग्यारह लोग घायल हो गए। सभी को पुलवामा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों में से एक जवोद अहमद भट्ट के सिर में चोट लगी थी और उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य सुहेल को भी अस्पताल में मृत लाया घोषित करार किया गया। कुछ घायलों को श्रीनगर भी रेफर किया गया।