मुंबई से जुड़ी हैं देश के 10 धनकुबेरों की जड़ें, इनकी दौलत से ये शहर हुआ मालामाल

मुंबई.देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया के 15 सबसे अमीर शहरों में से एक है। मुंबई की कुल वेल्थ 950 बिलियन डॉलर (करीब 61 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है और यह इस सूची में यह 12वें नंबर पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के दस सबसे रईस लोगों की जड़ भी इस शहर से जुड़ी हुई हैं। इनमें से ज्यादातर मुंबई में रहते हैं और लगभग सभी के हेड ऑफिस और ब्रांच ऑफिस मुंबई में हैं। इनकी अकूत संपत्ति के कारण ही मुंबई विश्व के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में शामिल हुई है। ये वो 10 लोग हैं जिन्हें बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने 2017 में भारत के टॉप- 100 अमीरों की लिस्‍ट में टॉप पर रखा है। लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी इस साल भी देश के टॉप अमीर बने हुए हैं। मुंबई में रहते हैं 28 अरबपति…

– रिपोर्ट के मुताबिक किसी शहर की कुल वेल्थ में वहां रहने वाले लोगों की निजी तौर पर जुटाई गई कमाई शामिल की गई है। इसमें सरकार के फंड्स शामिल नहीं किए गए हैं।

– रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में कुल 28 अरबपति रहते हैं।
– मुंबई भारत का आर्थिक केंद्र है। इसके अलावा शहर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भी है जो दुनिया का 12वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।
– शहर में फाइनैंशल सर्विसेज, रियल एस्टेट और मीडिया इंडस्ट्रीज है। इस सूची में न्यूयॉर्क के बाद दूसरा स्थान लंदन का है। और उसके बाद जापान की राजधानी टोक्यो है।
– चौथे स्थान पर अमेरिका का सैन फ्रैंसिस्को बे एरिया है। इसके अलावा सूची में चीन की राजधानी पेईचिंग, शंघाई, लॉस एंजेल्स, हॉन्ग कॉन्ग, सिडनी, सिंगापुर और शिकागो भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

अंबानी लगातार 10वें साल सबसे अमीर ….

– पहले की तरह मुकेश अंबानी एक बार फिर फोर्ब्‍स की इस लिस्‍ट में टॉप पर हैं। वह पिछले 10 साल से इस लिस्‍ट में जगह बनाए हुए हैं।

– फोर्ब्‍स के मुताबिक, रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने और रिलायंस जियो को मिली अपार सफलता के चलते रिलायंस के शेयर्स में ऐतिहासिक तेजी है और इसी के चलते उनकी दौलत बढ़कर 38 अरब डॉलर पहुंच गई है।