आज बने दो शुभ योग, इन राशि वालों का लकी रहेगा आज का दिन
साध्य नामक योग रात्रि 8.31 तक, तदन्तर शुभ नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है। इसके साथ ही आज शुक्र भी नक्षत्र परिवर्तन कर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
मेष
किसी भी काम को शुरू करने से पहले विचार करें। संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंतित रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोग पूर्ण रहेगा। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा।
वृषभ
अपनों का साथ पाकर सुखद महसूस करेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों के साथ की गई यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। रुका धन प्राप्त होने के योग हैं। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी में काम न करें।
मिथुन
आपकी मेहनत से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।
कर्क
समय की अनुकूलता का आभास होगा। सहकर्मियों के साथ यात्रा होगी। आज आमदनी में वृद्धि के योग हैं। रुका पैसा प्राप्त होने से राहत मिलेगी। कला जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान मिल सकता है।
सिंह
कम समय में काम पूरा करेंगे। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आपकी नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सम्मान बढ़ेगा।
कन्या
दिन शुभ है। संतान के व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आप दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम अधिक करना होगा।
तुला
आपके अधिकारों का प्रयोग कर काम पूरे करेंगे। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। योजनानुसार कार्य नहीं होने से मन उदास रहेगा। व्यक्तिगत समस्या का समाधान होगा।
वृश्चिक
समय की अनुकूलता का आभास होगा। आज भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। आमदनी के अनुरूप खर्च करें। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। संतान की उन्नति संभव है।
धनु
आज के दिन अर्थ लाभ होगा। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी, जो सफल रहेगी। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर
दूसरों को देखकर अपने जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। परिजनों से मनमुटाव संभव है। आज व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलने से काम पूरे होंगे।
कुम्भ
आज किसी काम को करने से मन में दुविधा रहेगी। व्यापार में बदलाव हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष संभव है। जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं कर पाएंगे।
मीन
क्रोधी रवैये को त्यागें। बात-बात पर गुस्सा करना अच्छी बात नहीं है। यह पतन का कारण है। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। व्यापार में लाभ होने से राहत मिलेगी। आज वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है।