आज बना शिव योग, इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

आज परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग सायं 5.48 तक, तदुपरान्त शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग है। इन योगों के चलते सभी राशि वाले लोगों का भाग्य कम या अधिक प्रभावित होगा।
मेष
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
वृषभ
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेंगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। वाणी संयम रखें।
मिथुन
अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर, बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें।
कर्क
कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेंगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव में रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। अच्छे योग बन रहे हैं।
सिंह
जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेेंगे। संगत का ध्यान रखें।
कन्या
आपकी वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेंगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेंगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
तुला
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा चिंता तथा तनाव रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेेंगे। माता-पिता का कहा मानें।
वृश्चिक
किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी, पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।
धनु
निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। यात्रा पर जाएं तो गाड़ी धीरे चलाएं।
मकर
कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती हैं। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधो में मजबूती आयेगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुम्भ
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेंगी। वाणी संयम रखें।
मीन
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेंगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।