108 हड़तालः प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, इलाज कराने से किया इंकार
लगातार सातवें दिन भी 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष राम परमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान मौके पर ही उन्हें स्वास्थ सेवाएं दिलाने का प्रबंध किया गया, लेकिन उन्होंने स्वास्थ लाभ लेने से इंकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
-उधर, प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि सरकार हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन यह भी तय है कि कर्मचारियों के दबाव के आगे सरकार नहीं झुकेगी।
-वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। ड्राइवरों को रखा जा रहा है। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों की मांग ऐसी नहीं है जिनको माना जा सके। मनीष संचेती, चीफ फाइनेंस ऑफिसर, जिगित्सा हेल्थ केयर
-सातवें दिन बाद भी 156 एंबुलेंस ऑफरोड-हड़ताल की वजह से मुख्यमंत्री के क्षेत्र सीहोर के अलावा विदिशा, भोपाल, झाबुआ, बैतूल, रीवा, सागर और इंदौर सहित 51 जिलों में स्वास्थ्य सेवा गड़बड़ा गई है। 606 एंबुलेंस में से महज 450 एंबुलेंस ऑनरोड हुई हैं। शेष 156 एंबुलेंस अभी-भी आॅफरोड हैं।
कवायद बेकार बैठक से उठकर चले गए जिगित्सा के अफसर
श्रम विभाग के सहायक आयुक्त भानु प्रताप सिंह ने कंपनी के सीईओ नरेश जैन के साथ सोमवार को बैठक की। सहायक आयुक्त ने कहा कि लेबर रूल के हिसाब से ज्यादा काम लिया जा रहा है तो ओवरटाइम पे किया जाए। सीईओ ने यह कह कर नकार दिया कि टेंडर की शर्तों में ऐसी कोई बात नहीं लिखी है। इतना कहकर वो बैठक से चलते बने।
नेता प्रतिपक्ष का आरोपः वहां नर्मदा यात्रा, यहां पर जनता परेशान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा के साथ नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के बीच सोमवार को ईदगाह हिल्स पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सीएम नर्मदा नदी को बचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार को इसका परवाह नहीं हैं। हर दिन जनता परेशानी उठाकर अस्पताल पहुंच रही है। इसकी चिंता सीएम को करना चाहिए।