आज बना यमघंट योग, इन राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान
ज सायं 4.31 से अगले दिन सूर्योदय तक यमघंट नामक अशुभ योग है। इस योग के चलते कई राशियों को भारी नुकसान होने की आशंका है। थोड़ा सा धैर्य रख कर प्रयास करने से काम बिगड़ जाता है। Advertisement
यह भी पढें: रातोंरात किस्मत बदल देते हैं रावण संहिता के ये 10 तांत्रिक उपाय
यह भी पढें: एक रुपया भी खर्च नहीं होगा और घर में आने लगेगी दिन-दूनी, रात-चौगुनी लक्ष्मी
मेष
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।
मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
कर्क
काम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढें: भविष्यपुराण की 9 बातें, अब आप भी जान सकते हैं किसी का स्वभाव, भविष्य
यह भी पढें: शरीर में भूत लगने पर करते हैं पीडित ऐसा, इन उपायों से बचाएं
सिंह
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर-तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या
केवल पैसा कमाने में ही न लगें। अपनी जरूरी जिम्मेदारी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।
तुला
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ होगा।
धनु
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है।
मकर
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं। पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।
कुम्भ
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं।
मीन
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।