बद्रीनाथ की दुल्हनिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन शानदार रही वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई
वरुण घवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रनीथा की दुल्हनिया बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपए की कलेक्शन की। यह आंकड़े Boxofficeindia.com के अनुसार हैं। पहले दिन 12 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म वरुण धवन की शानदार ओपनिंग वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर आ गई है। इससे लिस्ट में वरुण धवन की फिल्म ABCD 2 पहले नंबर पर है। स्टूंडेट ऑफ द ईयर की बाद यह वरुण और आलिया की तीसरी फिल्म है। दोनों स्टार्स दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं। उनकी केमिस्ट्री की काफी तारीफ की जाती है।
अगर फिल्म के शुरुआती रिव्यू पर ध्यान दें तो यह फिल्म आलिया भट्ट और वरुण धवन की एक हिट फिल्म कही जा सकती है। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल है। फिल्म के गाने और प्रोमो शुरुआत से ही काफी पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म यूथ को पसंद आ रही है। इसमें डायरेक्टर अपने लक्ष्य में कामयाब रहे हैं। क्योंकि फिल्म यूथ को टारगेट कर ही बनाई गई है।
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए क्लिक करें-
बद्रीनाथ की दुल्हनिया बद्रीनाथ बंसल(वरुण धवन) और वैदेही(आलिया भट्ट) की कहानी है। झांसी के रहने वाले बद्रीनाथ को कोटा की रहने वाली वैदेही से प्यार हो जाता है। वैदेही एक पढ़ी-लिखी लड़की है, वह अपने दिल की बात करती है, सबकी इज्जत करती है। दोनों की सोच काफी अलग है। लेकिन दोनों साथ आगे बढ़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत होती है और एक मोड़ पर आकर पहुंचती है।
फिल्म देखकर निकली ऑडियंस की मानें तो वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री इससे पहले भी दर्शकों को पसंद आई है। अपनी इसी केमिस्ट्री के दम पर वो एक बार फिर वही जादू चलाने में कामयाब दिख रहे हैं। शायद आपको पता नो हो तो बता दें कि इस फिल्म में अकांक्षा सिंह, गौहर खान, श्वेता बसु प्रसाद, पुनीत सिंह रतन और रितुराज सिंह सपोर्टिंग रोल में हैं।