अमित शाह ने जिस आदिवासी के घर खाना खाया, उसके घर नहीं था टॉयलेट

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने मप्र दौरे के आखिरी दिन दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सेवनिया गौड़ गांव में आदिवासी कमल उइके के घर भोजन किया। शाम दोपहर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ उइके के घर पहुंचे। यहां उनके लिए दाल-बाटी, भरता और गुड़ का सीरा बनाया गया था। शाह करीब आधा घंटा उइके के घर स्र्के।

कमल उइके वार्ड नंबर 26 के पार्षद संतोष उइके के भाई हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास सुबह करीब सात बजे फोन आया था कि अमित शाह और शिवराज आपके घर भोजन करने आ रहे हैं। उइके दिहाड़ी मजदूर हैं और दो कमरे के खपरेल के घर में रहते हैं। उनके घर शौचालय भी नहीं है।

उधर, कमल सिंह के घर शौचालय न होने को लेकर दिनभर राजधानी में राजनीति होती रही। सिंह के मुताबिक उसने नगर निगम में छह महीने पहले आवेदन दिया हुआ है जो अब तक मंजूर नहीं हुआ है।