तो इसलिए दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में नहीं आए रणबीर-आलिया, जानिए असली वजह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone-Ranveer singh) का मुंबई रिसेप्शन कई मायनों में यादगार रहा। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बडे़ सेलेब्स शामिल हुए। यहां तक रणवीर की एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा और दीपिका की राइवल मानी जाने वालीं कैटरीना कैफ भी इस रिसेप्शन में शामिल हुईं। लेकिन जो यहां पर नहीं आया उनको लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा हो रही है। जिनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिल रही हैं। क्योंकि,
दोनों ही दीपिका-रणवीर के खास दोस्त हैं और इनका पार्टी में आना तय माना जा रहा था।
इस वजह से नहीं हुए शामिल…
खबरों की माने तो आलिया और रणबीर के पार्टी में न शामिल होने का कारण कुछ और नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। क्योंकि, रिसेप्शन के दिन
दोनों मुंबई में ही थे, लेकिन 1 दिसंबर को वो लगभग 20 घंटे से लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस वजह से वह पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। जबकि दोनों ही इस पार्टी को लेकर खासे एक्साइटेड थे।
दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं रणबीर…
रणबीर कपूर दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं। लेकिन आज दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। यहां तक की दीपिका के पति रणवीर सिंह और रणबीर के बीच भी
अच्छी बॉन्डिंग है। दूसरी तरफ रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी दीपिका और रणवीर की दोस्त हैं। खैर अब देखना ये है कि रणबीर-आलिया न्यूली मैरिड कपल को कैसे विश करते हैं।