आज बना अमृतसिद्धी योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

आज सूर्योदय से प्रात: 10.56 तक अमृत सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग, तदन्तर रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग है। इसके साथ ही अतिगंड नामक नैसर्गिक अशुभ योग भी बन रहा है। ऐसे में सभी राशियों को कोई न कोई बड़ा लाभ होगा, बशर्ते धैर्य बनाए रखें और प्रयास करते रहे।
मेष
कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा।
वृषभ
आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।
मिथुन
मनोरंजन का वक्तनहीं है। अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव, लेकिन जरा संभलकर चलाएं।
कर्क
आकस्मिक यात्रा हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकंेगे।
सिंह
लेन देन में सतर्क रहें। आज कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। दुकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपडे के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते हैं।
कन्या
धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आप को उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
तुला
पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।
वृश्चिक
नए अनुबंध आज हो सकते हैं, जो भूमि आपने क्रय की है। आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पेसों का लेन देन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।
धनु
अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
मकर
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सोदे आज हो सकते है। पड़ोसियों से संबंधो में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें। लाभ होगा।
कुम्भ
दिन की शुरुआत प्रस्सन चित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती हे। जिस पर आप इतना भरोसा करते हे वही आप को नुकसान दे सकता हे सतर्क रहे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
मीन
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्तिके संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।