तीसरा वनडे : भारत ने ली 3-0 से अजय बढ़त, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

रोहित नबाद (124),धोनी नबाद 67

पल्लेकल,श्रीलंका। भारत ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को हरा कर पांच मैचों की सीरिज़ में 3-0 से अजय बढ़त बना ली है। तीसरे वनडे में 218 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 36 बॉल रहते हुए रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की बदौलत जीत दर्ज की।

इसके पहले श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 217 रन बनाए। बुमरा ने 5 विकेट लिए।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीँ रही और कप्तान विराट कोहली,शिखर धवन,के एल राहुल और जाधव जल्दी ही ऑउट हो गए।

इसी बीच दर्शकों द्वारा मैदान में खाली बोतलें फेंके जाने पर खेल रोक दिया गया। उस समय भारत ने 44 ओवर में 210 रन बनाये थे।तब रोहित 122 पर और धोनी 61 रन पर नबाद थे।
करीब 20 मिनट बाद फिर से खेल शुरू हुआ और टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त बना ली। रोहित 124 और धोनी 67 रन पर नाबाद रहे।