भारत के लिए पहली सबसे बड़ी विजयी खबर, के श्रीकांत बने चैंपियन

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जापान के काजूमासा साकाई को हराकर ने इंडोनेशिया ओपन जीत लिया है।

किदाम्बी श्रीकांत ने जापान के काजुमासा सकाई को 21-11, 21 -19 से फाइनल मुकाबले में मात दी। किदांबी श्रीकांत यह कारनामा करने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।