दिल्ली नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस और आप में खलबली
दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू दिल्ली की जनता के सिर चढ़ कर बोला। एमसीडी के तीनों निकाय में भाजपा ने प्रंचड बहुमत हासिल किया। रुझान के साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और आप विधायक अलका लंबा ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
पहली बार दिल्ली एमसीडी चुनाव लड़ने वाली ‘आप’ दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आलाकमान के समक्ष इस्तीफा भेज दिया है।
आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 39.3, आप को 25.8 और कांग्रेस को 21.2 फीसद वोट मिले हैं। रुझानों के मुताबिक, तीनों नगर निगमों की मतगणना में 186 सीटों पर भाजपा, 36 पर आम आदमी पार्टी, 42 पर कांग्रेस और 6 पर अन्य आगे है। वहीं, ऐसे में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तगड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने 66 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी को 21 और कांग्रेस को 14 सीट मिली हैं, जबकि तीन अन्य के खाते में गई हैं।