डॉन से शादी करने इस एक्ट्रेस ने बदला था धर्म, मोनिका से बनी थी फौजिया

भोपाल। 12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट केस में गुरुवार को मुंबई की स्पेशल टाडा कोर्ट सजा का एलान कर दिया है। इस केस में डॉन अबू सलेम को उम्र कैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि अबू सलेम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भोपाल से खुद का और मोनिका बेदी का फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। फर्जी पासपोर्ट में मोनिका बेदी का नाम फौजिया उस्मान दर्ज था। मीडिया में आई खबरों के अनुसार सलेम से निकाह करने के लिए मोनिका ने इस्लाम अपना लिया था।

-18 सितंबर 2002 सलेम को जब पुर्तगाल में गिरफ्तार किया गया था, तब उसके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी भी थी। मोनिका ने भी कबूल किया था कि वह सलेम से प्यार करती थी और उसके साथ उसके रिश्ते थे। वहीं, अबू सलेम ने मीडिया को बताया था कि मोनिका से उसकी शादी साल 2000 में लॉस एंजिल्स की एक मस्जिद में हुई थी।

-मोनिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, एक ट्रिप के दौरान उन्हें दुबई में एक स्टेज शो करने का ऑफर मिला था। स्टेज शो के दौरान अबू ने खुद को एक कारोबारी बताया था। शो के पहले अबू नाम बदलकर बातें करता था। लेकिन, उसके बात करने का अंदाज ऐसा था कि पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं। मोनिका की मानें तो फोन पर उनकी बातें होती थीं। लेकिन, मुझे लगता था कि कहीं न कहीं हम-दोनों के बीच कोई कनेक्शन जरूर है।

-मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था लेकिन अबू सलेम के नाम से वाकिफ नहीं थी। मोनिका के करीब आने के लिए सलेम ने उसे अपना नाम आर्सलन अली बताया था। 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर अबू सलेम के संपर्क में आईं। इसके बाद मोनिका और सलेम फोन पर घंटों बातें करने लगे थे।