BF को घायल कर GF से रेप, 2 घंटे बाद भी मिला जिंदा तो फिर किया ये
रायपुर.राजधानी में एक शख्स ने दोस्त का प्रेमिका के सामने ही चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। फिर दोस्त के घर पर प्रेमिका को ले जाकर रेप किया। जब वह 2 घंटे बाद घटनास्थल पर लौटा तो दोस्त की सांसें चल रही थी तो फिर चाकुओं से गोदकर बेदर्दी से कत्ल कर दिया। दोस्त की प्रेमिका की गर्दन पर चाकू अड़ाकर कहा ये…-राजधानी से 18 किलोमीटर दूर धरसींवा गिरौध के देवेंद्र वर्मा के मर्डर की गुत्थी 24 घंटे में सुलझ गई है।
-देवेंद्र के कत्ल के आरोप में उसके दोस्त दुर्गेश वर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है।
-शुक्रवार की रात उसने देवेंद्र की प्रेमिका की मौजूदगी में उसे चाकू मारकर घायल किया। उसके बाद उसकी प्रेमिका को दोस्त के ही घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
-करीब दो घंटे बाद वह उसकी प्रेमिका को लेकर आया। देवेंद्र की सांसें चल रही थीं। आरोपी ने उसे चाकुओं से गोदकर मार डाला।
-प्रेमिका को जान से मारने की धमकी दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर भगा। शनिवार की सुबह युवक की लाश मिली और रविवार को आरोपी पकड़ा गया।
लड़की की गर्दन पर चाकू टिकाकर कहा-किसी को बताया तो मार देगा
-दुर्गेश की प्रेमिका नाबालिग है। वह बेहद डरी हुई है।
-देवेंद्र की मौत के बाद उसने चाकू उसकी गर्दन पर टिकाकर कहा था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे भी मार देगा।
-खून के बाद उसने चाकू तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।
-हालांकि दोनों दोस्तों के बीच लेन-देन को लेकर झगड़े की बात सामने आई है।
-पुलिस अफसर यह भी मान रहे हैं कि आरोपी की देवेंद्र की प्रेमिका पर नीयत खराब हो गई थी। इस वजह से उसने दोस्त का मर्डर कर दिया।
-आरोपी ने मृतक की बाइक और मोबाइल को बीच सड़क पर छोड़ दिया। वहां से घर जाकर सो गया।
-पुलिस ने लाश मिलने के बाद जांच शुरू की। शुक्रवार की रात कई लोगों ने देवेंद्र और दुर्गेश को एक साथ देखा था। उसी आधार पर दुर्गेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने सच उगल दिया।
-देवेंद्र वर्मा (21) और आरोपी दुर्गेश वर्मा उर्फ रावण सिलतरा की फैक्ट्री में काम करते थे।
-शुक्रवार को दोनों दोपहर 2 से रात 10 बजे वाले शिफ्ट में ड्यूटी गए। रात को फैक्ट्री से आकर दोनों गांव के तालाब किनारे कुछ देर बैठे।
-देवेंद्र अपने घर गया लेकिन जाते समय उसने दुर्गेश से कहा कि वह 15 मिनट में घर आए। दुर्गेश रात 11 बजे उसके घर पहुंच गया।
-दोनों बाइक से 4 किलोमीटर गिधौरी गांव गए। मृतक देवेंद्र की प्रेमिका वहीं रहती है। उसने प्रेमिका को बुलाया। तीनों एक ही बाइक से गिरौध के लिए निकले।
-प्रेमिका के घर वाले शादी में गए हैं। इस वजह से वह देवेंद्र के साथ आ गई। गाड़ी दुर्गेश चला रहा था। टेकारी के पास दुर्गेश ने बाइक रोकी दी।
-जैसे ही देवेंद्र बाइक से उतरा आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके चेहरे, गले और सिर पर चाकू से हमला किया। वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
-उसने लड़की को धमकी दी कि वह इसके बारे में किसी से नहीं कहेगी। लड़की को लेकर देवेंद्र के घर पहुंचा। उसका घर खाली था, घर वाले बाहर गए थे। वहां लड़की से दुष्कर्म किया।
-फिर उसे लेकर घटना स्थल आया। तब तक देवेंद्र की सांस चल रही थी। उसे जिंदा देखकर उस पर ताबड़तोड़ तब तक हमला किया जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई।
-उसके बाद लड़की को उसके घर छोड़ दिया। वहां फिर लड़की से जबरदस्ती की।