सीएम डॉ. रमन सिंह ने की घोषणा: सातवां वेतनमान इसी साल से, दिव्यांगों को चावल फ्री
रायपुर.सरकार राज्य के पौने तीन लाख कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को सदन में इसकी घोषणा की। सातवां वेतनमान कब मिलेगा, इस संबंध में सरकार ने फिलहाल तिथि की घोषणा नहीं की है। अब दिव्यांगों को मुफ्त में चावल भी दिया जाएगा। 2017-18 के सालाना बजट खर्च के लिए पेश विनियोग विधेयक पर पक्ष-विपक्ष की चर्चा का जवाब देते हुए सबसे अंत में मुख्यमंत्री ने पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इसमें सातवें वेतनमान के साथ ही विधायकों के जनसंपर्क निधि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख करने का निर्णय शामिल है। पुरस्कार के रूप में सरकार 1 लाख रुपए नगद शामिल…
CM ने कठिन परिस्थितियों में वनों की सुरक्षा में लगे वन कर्मियों को ध्यान में रखते हुए दौलत राम लदेर की स्मृति में हर साल कर्तव्य परायणता पुरस्कार देने की घोषणा की। वनों की सुरक्षा के लिए पहला कर्तव्य परायणता पुरस्कार वन रेंजर दौलत राम लदेर को मरणोपरांत दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में सरकार 1 लाख रुपए नगद व प्रशस्ति पत्र उनकी पत्नी पुष्पा लदेर को देगी।
अफसरों को 18 हजार व कर्मचारियों को पांच हजार तक का फायदा…
अधिकारी पुराना अब मिलेगा एरियर/माह
सचिव 116798 135000 18202
कलेक्टर 82328 94100 11772
डिप्टी कलेक्टर 52020 59500 7480
आबकारी अधिकारी 52020 59500 7480
सुपरिटेंडेंट 55125 63000 7875
तहसीलदार 54967 63000 8033
सहा. आबकारी 54967 63000 8033
नायाब तहसीलदार 43492 50000 6508
आबकारी इंस्पेक्टर 43492 50000 6508
सहायक ग्रेड2 क्लर्क 38318 43500 5182
नोट: सभी आंकड़े रुपए में
फायदे क्या ? जानकारों के मुताबिक सातवें वेतनमान की सिफारिशें जब भी लागू होगा कुछ महीनों में ही मार्केट में बूम आने की उम्मीद है। युवाओं को नौकरी व रोजगार के अवसर मिलेंगे। कर्मचारियों को भी पदोन्नति के मौके मिलेंगे। लोगों की जेब में पैसा तो पहुंचे तब जाकर वे बाजार पहुंचेंगे। बूम आया तो मुद्रा स्फीति कम होगी। सरकार का पैसा मार्केट में रोल होगा।