BJP के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के घर पर अज्ञात लोगों ने किया पथराव
भोपाल। प्रदेश भाजपा के मीडिया सहप्रभारी संजय गोविंद खोचे के घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया है।हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, संजय खोचे ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे अज्ञात लोगों ने उनके घर पर पथराव किया। हालांकि जब वे बाहर निकले तो लोग भाग गए। ऐसा किसने और क्यों किया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। खोचे अरेरा कालोनी में रहते हैं।