साप्ताहिक राशिफल
Aries (मेष)
इन सात दिनों में आपका ध्यान कामकाज, सफलता और उपलब्धियों पर रहेगा। कोई शैक्षणिक, कानूनी या राजनैतिक मामला आपकी प्रगति में रुकावट बन सकता है। ऑफिस में अपना बकाया काम निपटा लें। ये आपके लिए जरूरी है।
इस सप्ताह छिटपुट उपायों से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई नया काम या कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं करें तो ही आपके लिए अच्छा है। सप्ताह के बीच में बिजनेस और नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। किसी बड़े समूह के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव भी मिलेंगे। इन दिनों में दिल और दिमाग भी आपके साथ रहेगा। आप इस सप्ताह बुद्धि और वाणी से पैसा और मान-सम्मान कमा लेंगे। इन सात दिनों में आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।
लव- लव पार्टनर आपको ज्यादा से ज्यादा समय देगा। इन दिनों में लव लाइफ अच्छी रहेगी।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सोचे हुए परिणाम मिलेंगे। समय पर मदद भी मिलती रहेगी। स्टूडेंट्स को मेहनत करने पर भी कुछ कम परिणाम ही मिल पाएंगे।
हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिल जाएगा। शारीरिक परेशानी में कमी आएगी।
Taurus (वृष)
ये बदलते सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। इस सप्ताह आप ज्यादातर कामों में सफल हो जाएंगे। नौकरी और बिजनेस में हालात आपके अनुकूल हो सकते हैं। बिजनेस में समझौते आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। अधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे। इन दिनों में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप अपनी बातों और योजनाओं से बॉस को प्रभावित करेंगे। कामकाज के मामले में काफी बातचीत या पत्राचार हो सकता है। ऐसी गतिविधियों में आप सफल रहेंगे, जिनसे युवा या छोटे बच्चे जुड़े हैं।
इन दिनों में आपकी जीवनशैली में बदलाव होगा। सप्ताह के बीच में चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में आ जाएगा। इसके कारण चलते कामों में अचानक कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। सप्ताह खत्म होते-होते आपकी राशि का चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवें भाव में आने से आप अच्छी प्लानिंग बना कर और उस पर काम कर के सफल हो जाएंगे। सहयोग मिलेगा रुके हुए काम पूरे होंगे। सुख मिलेगा।
लव- वृष राशि के लोग पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
करियर- इस राशि वालों को धन लाभ और आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई काम नहीं रुकेगा। इस सप्ताह दोस्तों की मदद से सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही न करें तो ही अच्छा रहेगा, वरना कोई बड़ा रोग होने की संभावना है।
Gemini (मिथुन)
नए सामाजिक रिश्ते बन सकते हैं। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। बिजनेस में फायदे की स्थिति बन सकती है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। इस सप्ताह नौकरी में अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। इनकम और खर्चे में संतुलन रखने के लिए विशेष कोशिश करनी पड़ सकती है। धैर्य से और योजना बनाकर किया गया काम आपको सफलता दे सकता है।
प्रसन्नता के अवसर पर दोस्तों और परिजनों को जरूर शामिल करें। इस सप्ताह आपसे कोई गलत फैसला भी हो सकता है। चेक करे बिना किसी प्रस्ताव को आगे न बढ़ाएं या कोई ऐसा काम न करें। साथ काम करने वाले और निचले वर्ग वालों की चिंता करनी होगी। गुप्त बातों और रहस्यमयी विद्याओं में आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस संबंधी यात्रा हो सकती है। प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि होगी। अटके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। किस्मत का भी साथ मिलेगा।
लव- इन दिनों में कोई लव प्रपोजल आपको मिल सकता है। अविवाहित लोग इंतजार करें।
करियर- मिथुन राशि वालों को इन दिनों में फायदा होगा। स्टूडेंट्स को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा चांस भी मिल सकता है।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।
Cancer (कर्क)
कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। शुरुआत में ही आपको करियर में एक नई उम्मीद नजर आएगी। कोई बड़ा काम मिल सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार हो सकता है। प्रमोशन के लिए अपनी पात्रता भी बता सकते हैं। कड़ी मेहनत करेंगे, लोगों को अपनी राय से सहमत कराएंगे और बहुत हद तक सफल भी हो जाएंगे।
धैर्य और संयम से काम करना होगा। आप सही वक्त का इंतजार करेंगे तो सफल हो जाएंगे। कहीं पर पैसा निवेश किया है, तो उसका फल भी मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत आपकी राशि के चंद्रमा से ही होगी। चंद्रमा आपकी राशि में होगा तो इसका फायदा आपको जरूर होगा। अनजाने डर और चिंताएं खत्म हो जाएंगी। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। ज्यादा दिखावा करने से आपको ही नुकसान हो सकता है।
लव- प्रेम संबंधों को लेकर मन में कोई अनजाना डर बना रहेगा।
करियर- निवेश करना है, तो अभी कर लें सप्ताह के आखिरी समय तक आपको फायदा मिल सकता है। सोच-समझ कर निवेश करें। स्टूडेंट्स को इस सप्ताह आसानी से सफलता मिल जाएगी।
हेल्थ- पानी के कारण शारीरिक परेशानियां आ सकती हैं। सावधान रहें। मसालेदार खाने से दूर रहें।
Leo (सिंह)
इन दिनों में आप सिर्फ कर्म करें, फल की इच्छा न करें। शुरुआती दिनों के बाद सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। इस सप्ताह रहस्यपूर्ण विद्याओं की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। सप्ताह के 1-2 दिन ऐसे भी रहेंगे जब मेहनत का कोई खास नतीजा नहीं मिल पाने से आप परेशान रहेंगे। नई नौकरी के ऑफर जरूर मिल सकते हैं। ऑफिस में आप किसी की बड़ी मदद भी कर सकते हैं। आज आप जो फैसले लेंगे, उनका असर बहुत लंबे समय तक हो सकता है।
रिश्तों की समस्याएं सप्ताह के आखिरी दिनों तक सुलझ सकती हैं। मेहनत से काम पूरे हो सकते हैं। उच्च पद वाले लोगों से सहयोग मिलेगा और धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि वाले लोगों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। सुख बढ़ेगा। यात्रा हो सकती है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी। सप्ताह के आखिरी दिन आपके लिए अच्छे हो सकते हैं।
लव- इन दिनों में आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा।
करियर – कार्यक्षेत्र और बिजनेस में भी मेहनत ज्यादा हो सकती है लेकिन नतीजे थोड़े लेट मिलेंगे। स्टूडेंट्स को इस सप्ताह मेहनत से सफलता मिलेगी।
हेल्थ- शारीरिक परेशानियां हो सकती है। चोट भी लग सकती है। संभलकर रहें।
Virgo (कन्या)
इन दिनों में करियर में अच्छी खासी प्रगति होने के योग हैं। आप पूरे जोश से आगे बढ़ेंगे। आपके चिंतन में भी प्रगति होगी। जीवन के प्रति आपके नजरिए में बदलाव हो सकते हैं। आपके दायरे में कोई बड़ा और खास व्यक्ति है तो उसके साथ बैठना और बातचीत करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस सप्ताह आप अपनी सेहत के मामले में ज्यादा जागरुक होंगे। इन दिनों में इनकम सोर्स में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
इन सात दिनों में आपके साथ कुछ अच्छा भी होगा। मेहमान और नए लोगों से मिलने के योग हैं। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर या पदोन्नति हो सकती है। गुप्त रूप से दुश्मन सक्रिय रहेगा। इन दिनों में आपको सावधान भी रहना होगा। बिजनेस संबंधित कोई जोखिम भरा फैसला न लें। सप्ताह के बीच में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा फिर भी आपको किसी चीज की कमी महसूस हो सकती है।
करियर- स्टूडेंट्स को भी मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में मेहनत के बाद अच्छा फल मिलेगा।
हेल्थ- थकान से परेशानी बढ़ सकती है। इन दिनों में कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
Libra (तुला)पॉजिटिव – कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालात सुधर जाएंगे। आप न केवल खुद कुछ सीखेंगे और पढ़ाई करेंगे, बल्कि दूसरों को भी कुछ सिखाएंगे। लोगों के साथ बातचीत, बहस और सवाल-जवाब में भी आपको आनंद आएगा। कुछ नई बातें आपको पता चल सकती है। आपको दुश्मनों की कमजोरी पता चल सकती है। किसी के प्रति प्रेम या एक्स्ट्रा नजदीकी भी महसूस करेंगे। दोस्तों और प्रेमीजनों के लिए समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव – आपके सामने काम भी रहेगा और आप पूरी तरह थक भी सकते हैं। अपने दिल की बात हर किसी से न कहें। आप कमजोरी भी महसूस कर सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। संभलकर दिन बिताएं।
क्या करें – लाल फूल पर कुमकुम डाल कर दुर्गा जी को चढ़ाएं।
लव- लव पार्टनर से थोड़ी अनबन होने के योग हैं। वाणी पर संयम रखें।
करियर- सोच-समझकर फैसले लेने पर फायदा हो सकता है। बिजनेस कॉम्पिटीशन में न पड़ें। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिल जाएंगे।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कमजोरी महसूस करेंगे। भोजन में मसालेदार चीजें उपयोग न करें।
Scorpio (वृश्चिक)
इन दिनों में आपको लाइफ थोड़ी आसान लगेगी। आराम और विलासिता पर ज्यादा खर्चा भी हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार करने का मौका आपको मिल सकता है। आप में उत्साह और उल्लास भी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। ऑफिस में एक-दो बार कुछ खींचतान जैसी स्थिति बन सकती है। इन दिनों में अपने कामकाज या रूटीन में जो बदलाव आपको करने हैं, उनकी रफ्तार धीमी ही रखें। सप्ताह की शुरुआत में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।
सप्ताह के बीच में कार्यक्षेत्र में फायदा और उन्नति हो सकती है। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। सप्ताह खत्म होने से पहले फायदा मिलेगा। सप्ताह के खत्म होते-होते आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। कुछ फालतू खर्चे भी इन दिनों में आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना कामकाज भी बिगड़ सकते हैं।
लव- इन दिनों में लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा, लेकिन खर्चा बढ़ सकता है। मन की बातें पार्टनर से शेयर करेंगे तो फायदा होगा।
करियर- कामकाज में फायदा होगा और सफलता के योग भी बन रहे हैं। गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता है। इस सप्ताह अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ- भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खुद का ध्यान रखें। समय पर नींद और भोजन नहीं मिलने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
Sagittarius (धनु)
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए परेशानियों वाले हो सकते हैं। आपको अचानक नुकसान भी हो सकता है। इन दिनों में आप लोगों पर अपना प्रभाव जमाएंगे। आने वाले दिनों में नई जिम्मेदारी और उच्च पद मिल सकता है। सितारे आपके साथ रहेंगे। नई नौकरी या पैसों के रास्ते खुलेंगे। आपके कामकाज से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी और बिजनेस में बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद भी मिलेगी।
नए ऑफर मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके पास एक से ज्यादा ऑफर हो सकते हैं। बिजनेस करते हैं, तो मुनाफे के साथ आगे बढ़ेंगे। सामाजिक संपर्कों से खास सूचनाएं मिल सकती हैं। आपके कुछ फैसले सही भी साबित होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। काम करने के स्टाइल में बदल होने के योग हैं। दोस्तों और परिवार वालों की मदद भी मिलती रहेगी।
लव- लव पार्टनर के साथ आपके संबंध और मजबूत हो जाएंगे। लव लाइफ के लिए ये सात दिन अच्छे बीतेंगे।
करियर – नौकरी और बिजनेस में भी इस राशि वालों को फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक जरूर हो सकता है। थोड़ी दौड़-भाग और परेशानी हो सकती है।
हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव आने के योग हैं। पुराना दर्द रहेगा। थकान और आलस्य भी रहेगा।
Capricorn (मकर)
पार्टनर और रोजमर्रा के संबंध में अच्छी खबरें मिलने के योग हैं। इनकम के मामलों में उतार-चढ़ाव होने से मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के बीच में आपको सावधान रहना होगा। अचानक हानि होने की भी संभावना है। इस सप्ताह बिजनेस और कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप सफल भी रहेंगे। शुरू किए गए कामकाज समय से निपटा भी लेंगे। अधिकारियों या बुजुर्गों से बातचीत हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। उससे आपको मार्गदर्शन भी मिल सकता है।
बकाया काम निपटाएंगे। धन लाभ होगा और नया पैसा बचत में बदल जाएगा। नए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को खासतौर पर अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी में सहयोगियों से कुछ मन-मुटाव होने की भी संभावना है। दुश्मनों से बच कर रहें। किसी तरह का कर्जा भी आज आपको लेना पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको फायदा हो सकता है और आप सफल हो जाएंगे।
लव- एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर सार्वजनिक हो सकते हैं। गुप्त बातें भी सामने आ सकती हैं। लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।
करियर – आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में किस्मत का साथ मिलेगा और फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को इन दिनों में कम मेहनत से ही सफलता मिल जाएगी।
हेल्थ- मोच या चोट लग सकती है। मसल्स या हड्डी का दर्द भी रहेगा।
Aquarius (कुंभ)
इस सप्ताह पैसा आते ही आपका खर्चा बढ़ सकता है। खर्चे पर नियंत्रण रखें। फालतू विवादों में फंस सकते हैं। चंद्रमा के कारण आप दुश्मनों से आपको दुश्मनों पर भारी रखेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर के में नए अवसर मिल सकते हैं। आपके दायरे में कुछ नए लोग भी शामिल हो सकते हैं। जो आपके लिए सकारात्मक रहेंगे। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप उदार भी रहेंगे। आसपास और साथ वाले लोगों की मदद भी कर सकते हैं।
बिजनेस में कोई लंबा-चौड़ा काम इस सप्ताह के बीच में पूरा हो जाएगा। इन दिनों में खुद की काबिलियत के दम पर आगे बढ़ेंगे। आप अपनी योग्यता से ही सफलता हासिल करेंगे। करीबी लोग आपको सहयोग करेंगे।
लव- इन सात दिनों में आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से हर तरह की मदद मिल सकती है।
करियर – कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में आसपास वालों का सहयोग नहीं मिलेगा। खुद के दम पर आगे बढ़ेंगे। सफल तो होंगे ही साथ ही कुछ नई चीजें भी सीख जाएंगे। स्टूडेंट्स को इन दिनों में आलस्य और थकान महसूस हो सकती है।
हेल्थ- पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। खुद को लेकर लापरवाही न करें वरना बीमारी और बढ़ भी सकती है। सावधान रहें।
Pisces (मीन)
इन दिनों में आप सक्सेस के लिए पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। अपनी सफलताओं के दम पर इस सप्ताह आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। कन्फ्यूजन और शंका खत्म हो सकते हैं। कामकाज या बिजनेस से जुड़ी कोई योजना सप्ताह की शुरुआत में ही परिणाम दे देगी। इसी के साथ आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुल जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता-दक्षता में सुधार करने की भी जरूरत है। इसका भी ध्यान रखें। जिम्मेदारी और ज्यादा मेहनत करने की आदत के कारण आप आगे बढ़ जाएंगे। अनुभवी लोगों की मदद मिलेगी। इनकम के नए साधन ढूंढेंगे। अधिकारी आप पर भरोसा रखेंगे। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी या कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
लव- इस राशि वालों के लव प्रपोजल इन दिनों में स्वीकार कर लिए जाएंगे। नए प्रेम संबंध भी बनेंगे।
करियर – कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव रहेगा। स्थितियां आपके फेवर में आ जाएंगी। स्टूडेंट्स इस सप्ताह एक्स्ट्रा मेहनत के बाद ही सफल हो पाएंगे। शार्टकट यूज करने से बचें।
हेल्थ- मीन राशि के लोगों को परहेज रखने चाहिए। पेट और गुप्त रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है।