सावन के चौथे सोमवार पर ही शिवालयों में हुआ महाजलाभिषेक, ये है इसकी वजह

रायपुर।सावन के चौथे सोमवार पर हर ओर शिवालयों में भोले के जयकार का माहौल है। भक्तों का तांता अल सुबह शहर के मंदिरों में देखने को मिल रहा है। शहर के महादेव घाट स्थित महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी ने जल और दूध से भगवान का अभिषेक किया। चौथे सामवार पर ही भक्तों ने शिव का महाजलाभिषेक कर दिया। इसकी वजह है पांचवे सोमवार को चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

– शहर में तड़के मंदिरों में लोगों ने पूजन-दर्शन का कार्यक्रम शुरु कर दिया।
– चौथे सोमवार पर जल से भगवान शंकर का अभिषेक किया गया। बेलपत्र चढ़ाए गए। दूध-दही, शहर से स्थनान कराया गया।
– शहर के महादेव घाट स्थित महादेव मंदिर में भक्तों की काफी तादात देखने को मिली। कांवडिय़ों समेत भक्तों ने खरुन नदी से जल भरकर भोले का अभिषेक किया।
– बूढ़ापारा स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में शाम को शिव का विशेष श्रृंगार होगा।

– टिकरापारा स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में भी जल चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा।
चंद्र ग्रहण के चलते लोगों ने पहले ही किया महाजलाभिषेक
– पांचवे सोमवार को चंदग्रहण के चलते केवल एक घंटे का ही शुभ मुहूर्त होगा।
– ऐसे में एक घंटे में सभी को महाजलाभिषेक करने का मौका नहीं मिल पाएगा।
– इसलिए काफी लोगों ने इस सोमवार को ही महाजलाभिषेक किया।

यहां पानी की बरसती बूंदों पर थिरकने लगे शिव भक्त
– धमतरी में रुद्रेश्वर घाट में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
– यहां कांवड़ियों की भारी भीड़ ने शिव का महाजलाभिषेक किया। इसके बाद ये शहर के दूसरे शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए निकल गए।
– मकई चौक पर पानी के फव्वारे से शिव भक्तों का स्वागत किया गया। इस जोश और उत्साह के माहौल में शिव भक्तों ने करीब आधे घंटें तक शिव महिमा पर डांस किया।