कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मार्ग व तैयारी
अनूपशहर: में कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संयोजक पूर्व विधान परिषद सदस्य हरेंद्र अग्रवाल व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी व पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित सुभाष गांधी अनूपशहर पहुंचे उन्होंने जनपद संभल से जनपद बुलंदशहर में अनूपशहर गंगा पुल पर राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा पहुंचने पर होने वाले स्वागत व संबंधित मार्ग में पढ़ने वाले महत्वपूर्ण स्थान का भ्रमण कर जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव जिला सचिव रवींद्र प्रधान व नगर अध्यक्ष सलाम खां महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गॉड के साथ अनूपशहर के मुख्य कस्बे गंगा घाट बायपास रोड होते हुए मखेना जरौली डिवाई दोराहा बाया अलीगढ़ व दूसरे रूट अनूप शहर बुलंदशहर बस स्टैंड महाराणा प्रताप चौक से बाया अनिवास बिरौली बहीपुर दोराहा मुख्य बाजार जहांगीराबाद चादोक दोराहा शिवाली होते हुए बुलंदशहर खुर्जा अलीगढ़ हेतु मार्ग का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की भ्रमण के उपरांत नगर कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे यात्रा के संयोजक हरेंद्र अग्रवाल ने पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसकी अध्यक्षता सलाम खां व संचालन महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए व दिशा निर्देश देते हुए हरेंद्र अग्रवाल जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित सुभाष गांधी ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने भारत जोड़ो न्याया यात्रा की आवश्यकता क्यों पड़ी तथा राहुल गांधी जी के वर्तमान के नफरत फैलाने वाली देश व प्रदेश के तानाशाह सरकार द्वारा नौजवान किसान मजदूर महिला व्यापारी को आम जीवन में आ रही दुश्वारियां व सरकार द्वारा भाई से भाई को लड़ा कर तथा धर्म के आधार पर बंटवारा कर वोट हथियाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी जी द्वारा सभी की जन-जन तक पहुंचकर समस्या को जानकर लोगों को न्याय दिलाने के लिए यात्रा तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को ईडी सीबीआई इनकम टैक्स से डराने तथा किसानों के लिए पूर्व में राहुल गांधी जी द्वारा बनवाए गए भूमि अधिग्रहण बिल की चर्चा कर उन्होंने बताया कि सरकारी हाईवे सरकारी कंपनी लगाने हेतु जाने वाली किसानो की जमीन के लिए सर्किल रेट से 4 गुना पर मुआवजा दिलाने का कानून बनाकर आम गरीब नौजवान किसान महिलाओं को न्याय दिलाने तथा पूर्व अध्यक्ष द्वारा वर्तमान देश व प्रदेश की तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़कर लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनाने का आह्वान करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लगभग 22 तारीख में अनूपशहर जनपद बुलंदशहर पहुंचने के साथ सभी को प्रचार प्रसार दीवाल लिखवाने कट आउट लगवाने तथा जन-जन तक पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया यात्रा के मार्ग के भ्रमण के समय जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव जिला सचिव रवींद्र प्रधान महिला मूर्ति जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ पीसीसी सदस्य रवि लोधी अध्यक्ष सलाम खां प्रधानाचार्य राजेश शर्मा मोहन सरीन नितिन शर्मा राजेंद्र शर्मा गोल्डी शर्मा योगेश कुमार आदि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे
ई खबर मीडिया के लिए गगन की रिपोर्ट