मीसा बंदियों को टोल नाको पर टैक्स की छूट,आपातकाल की संघर्ष गाथा को पाठ्य पुस्तक में स्थान मिलेगा

भोपाल,26 जून ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीसाबंदियो के लिए लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आपातकाल की संघर्ष गाथा को पाठ्य पुस्तक में स्थान मिलेगा। मीसाबंदियो को टोल नाको पर टैक्स की छूट दी जाएगी।लोकतंत्र सेनानियों को राज्य के सर्किट हाउस में 50% रियायत पर आवास सुविधा तीन दिन तक मिलेगी।
मुख्यमंत्री निवास पधारे लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता , नानाजी देशमुख और जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ।
लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं
* लोकतंत्र सेनानियों को राज्य के सर्किट हाउस में 50% रियायत पर आवास सुविधा तीन दिन तक मिलेगी।
*सेनानियों को सम्मान स्वरूप ताम्र पत्र प्रदान किए जाएंगे।
* टोल नाको पर टैक्स की छूट प्रदान होगी।
* आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज पर हुए व्यय के भुगतान में विलंब नहीं होगा। कलेक्टर द्वारा तीन माह में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
*उपचार के लिए बड़े अस्पताल या अन्य महानगर जाने के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।गंभीर रोग अथवा गंभीर रूप से हुई स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में यह सुविधा दी जाएगी।
*प्रदेश के दूरस्थ नगरों तक संचालित एयर टैक्सी सुविधा में 25% की रियायत प्रदान की जाएगी।
* स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था होगी। पूर्व में 8000 की राशि दी जाती थी। अब यह राशि 10,000 होगी *आपातकाल की संघर्ष गाथा को पाठ्य पुस्तक में स्थान मिलेगा। *मुख्यमंत्री द्वारा जिलों में भ्रमण के समय लोकतंत्र सेनानियों से संवाद की व्यवस्था होगी।
* लोकतंत्र सेनानियों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य शासन आवश्यक कार्रवाई करेगा।
*मीसा बंदियों के बच्चों / परिजन को विभिन्न उद्योग और निवेश की योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।