लड़की का दावा: मौत के बाद 3 घंटे रही भगवान के साथ स्वर्ग में, बताया क्या-क्या देखा वहां 

दिल्ली।

मौत के बाद क्या होता है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका सही जवाब आज तक नहीं मिला। हालांकि कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने यह दावा किया कि वह मरने के बाद फिर से जिंदा हो गए। मौत के बाद फिर से जिंदा होने के बीच में उन्होंने क्या क्या देखा इसका अनुभव उन लोगों ने शेयर किया।

अब ऐसा ही दावा एक लड़की ने किया है। लड़की का दावा है कि वह तीन घंटे के लिए मर गई थी और फिर जिंदा हो गई। इन तीन घंटों के दौरान उसके साथ क्या क्या हुआ और उसने क्या-क्या देखा, इसके बारे में भी बताया।

 

मरने के बाद स्वर्ग पहुंच गई लड़की:

सभी जानना चाहते हैं कि मरने के बाद दूसरी दुनिया में क्या होता है। क्या सच में स्वर्ग या नर्क होता है। हाल ही में 24 वर्षीय मारियंद्री कार्देनास नाम की एक लड़की ने दावा किया कि वह सिर्फ 3 घंटे के लिए मरी थी और ये दुनिया छोड़कर स्वर्ग पहुंच गई थी। उसने बताया कि वहां पर उसे जो दिखा, वो इस दुनिया से बिल्कुल अलग था।

 

3 घंटे के लिए मरी थी लड़की:

मारियंद्री कार्देनास पेशे से एक ग्राफिक डिज़ाइनर है। उसने बताया कि वह घर से अपना काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका गला रुंधने जैसा हो गया। वह बोल नहीं पा रही थी। धीरे धीरे उसका शरीर सुन्न हो गया और वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे कोमा में रखा। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मारियंद्री का कहना है कि उसने आखिरी चीज़ ये सुनी कि डॉक्टर कह रहे थे कि वो हमें छोड़कर जा चुकी है। मारियंद्री का कहना है कि इसके बाद उसका इस दुनिया से नाता टूट गया और वो दूसरी दुनिया में पहुंच गई।क्या देखा दूसरी दुनिया में?

मारियंद्री का कहना है कि जब वह दूसरी दुनिया में पहुंची तो उसे वहां पर बिना सूरज, चांद या तारों के भी उजाला दिखा। उसने बताया कि वहां इतने पकवान थे, जो उसने कभी देखे भी नहीं थे। इंसान नहीं बल्कि नूर था। वहां सब एक-दूसरे से मन से बात कर रहे थे, कोई बोलता नहीं था। मारियंद्री ने बताया कि उसे अपनी पिछली ज़िंदगी के बारे में कुछ याद नहीं था। साथ ही उसने बताया कि वहां उसकी मुलाकात भगवान से भी हुई, जो पूरे माहौल को प्रकाशित कर रहे थे। मारियंद्री का कहना है कि भगवान बेहद खुश थे और मुस्कुरा रहे थे। वे सबसे बातें कर रहे थे और हंस रहे थे। वहां उसका स्वागत किया गया। मारियंद्री का कहना है कि वह दूसरी दुनिया में बहुत खुशी और सुकून महसूस कर रही थी।

 

स्वर्ग के तीन घंटे मतलब धरती के तीन दिन:

मारियंद्री का दावा है कि वहां भगवान ने उसे बताया कि अभी उसका वक्त नहीं आया है इसलिए उसे धरती पर वापस लौटना होगा। मारियंद्री का कहना है कि स्वर्ग में ये 3 घंटे थे लेकिन धरती पर 3 दिन बीत चुके थे। धरती पर वापस आने यानी दोबारा जिंदा होने के बाद वह कोमा से उठ गई और अगले ही दिन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। मारियंद्री का दावा है कि उसे भरोसा है कि वो भगवान से ही मिली थी और उन्होंने उसे मृत्यु के बाद की दुनिया दिखाने के लिए चुना।