हाथियों की मृत्यु को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ली आपातकालीन बैठक

घटना की संपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए उच्चस्तरीय दल भेजने के निर्देश दिये 

भोपाल।हाथियों की मृत्यु को लेकर मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने निवास पर आपातकालीन बैठक बुलाई।

मुख्य सचिव अनुराग जैन बैठक में वर्चुअल रूप से हुए शामिल हुए।

वहीं  अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल एवं अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हाथियों की मृत्यु के संबंध में जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने घटना की संपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए उच्चस्तरीय

दल भेजने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव को बैठक में बताया गया कि एक्सपर्ट ने बताया है कि हाथियों की मृत्यु के संबंध में की गई जांच की रिपोर्ट आने में चार दिन लगेंगे.

इस अवधि में घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच की कार्रवाई जारी है।

वन राज्य मंत्री  दिलीप अहिरवार और दो वरिष्ठ अधिकारी जाएंगे।वन राज्य मंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और राज्य वन बल प्रमुख पीसीसीएफ  असीम श्रीवास्तव जायेंगे उमरिया।

24 घंटे में सौंपेंगे प्रतिवेदन।

दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई।