लाडली बहनों को अगली किश्त के रूप में  1500 रुपए:मुख्यमंत्री मोहन यादव

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की सभी लाडली बहनों को  अगली किस्त के रूप में  1500 रुपए दिए जाएंगे।

कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में 1 से 3 नवंबर तक भोपाल में  मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस समरोहना मनाया जाएगा ।मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस का राज्यस्तरीय समारोह भोपाल में होगा।संभागीय और जिला मुख्यालय में भी होंगे कार्यक्रम।

सीएम ने कहा कि त्यौहारों को स्मरणीय बनायेंगे। श्री महाकाल लोक उज्जैन में बेसन के लड्डू के अलावा अब श्रीअन्न से निर्मित लड्डू भी मिलेंगे। श्री महाकाल लोक का खुद का बैंड तैयार किया गया है। यह मंदिर परिसर में रोज बजाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि  अबतक 9.36 लाख सोयाबीन उत्पादक किसानों ने पंजीयन कराया है

24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक किसान बेच सकेंगे अपनी फसल।

इसके बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक वंदे मातरम् गायन के साथ आरंभ हुई।