इस महीने के अंत में आलोक रंजन होंगे पदोन्नत बनेंगे स्पेशल डीजी

पुलिस प्रशिक्षण में डीजी को किया जाएगा पदस्थ
Alok Ranjan will be promoted as Special DG at the end of this month
भोपाल।
इस महीने के अंत में एडीजी प्रबंध आलोक रंजन डीजी के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। रंजन वर्ष 1991 बैच के अफसर हैं। वहीं स्पेशल डीजी संजय झा 31 जुलाई को रिटायर होने जा रहे हैं। झा पुलिस प्रशिक्षण में पदस्थ हैं। संजय झा 1989 बैच के अफसर हैं। झा परिवहन आयुक्त भी रह चुके हैं।
आलोक रंजन के पदोन्नत होते के बाद वर्ष 1991 के तीन अफसर डीजी बन जाएंगे। जबकि इसी बैच के दो अफसर एडीजी महिला सुरक्षा प्रजा ऋचा श्रीवास्तव और एडीजी टेक्निकल सर्विस योगेश मुदगल इस साल के अंत तक पदोन्नत होंगे।
वहीं संजय झा के पुलिस प्रशिक्षण के डीजी पद से रिटायर होते ही उनकी जगह पर डीजी रेंक के ही अन्य अफसर को पदस्थ किया जा सकता है। पुलिस प्रशिक्षण के डीजी की कॉडर पोस्ट है, इसलिए इस पद को लंबे समय तक खाली नहीं रखी जा सकती है। पूर्व में एक बार ऐसा हो गया था जब इस पद को लंबे अरसे तक खाली रखा गया था।