सिवनी घटना से नाराज सीएम ने कलेक्टर एसपी को हटाया बोले गोवंश वध पर अब प्रदेश में होगी सख्त कार्रवाई

भोपाल 23 जून। क़ानून और व्यवस्था के मामले में  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सख्त हो गए है।डॉ यादव ने कहा मप्र में गोवध अधिनियम लागू हैं. राज्य स्तर से भी मॉनिटरिंग की जा रही हैं।अधिनियम अंतर्गत एक माह में साढ़े पांच सौ ज्यादा प्रकरण दर्ज किए गए है।सात हजार से ज्यादा गौमाताओं को बचाया गया। सेकड़ों लोगों के विरुद्ध कार्यवाही हुई हैं।आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

सिवनी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गंभीर हो गए है। उनके निर्देश पर कल देर रात को सिवनी कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा घटना को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है।घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सिवनी में गोवंश हत्या के मामले में गभीरता से कार्यवाही नही करने पर कड़ी कार्रवाई की गई है सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंगल और एसपी राकेश कुमार को कल रात को हटा दिया गया है। संस्कृति जैन को कलेक्टर सिवनी बनाया गया है वही सुनील कुमार मेहता को सिवनी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।