मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला कार्यभार, 35 वे मुख्य सचिव बने

भोपाल। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज मंत्रालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया, वे मध्य प्रदेश के 35 वे मुख्य सचिव बन गए है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। मुख्यमंत्री के अपरमुख्य सचिव राजेश राजौरा , सामान्य प्रशासन विभाग  के सचिव सेल्वेंद्रन सहित कई अफसरों ने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होने अफसरों से उनके कार्य को लेकर भी जानकारी ली।