Category: देश
गुजरात में चार दिनों में हुई 25 फीसदी से ज्यादा बारिश
अहमदाबाद | गुजरात में मानसून सीजन की अब तक 100 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है| खासकर पिछले चार दिनों में 25 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है| वलसाड जिले में सबसे ज्यादा 99 इंच बारिश हुई है| कच्छ में अब तक मानसून सीजन की 116.79 फीसदी बारिश हो चुकी है| दक्षिण गुजरात में…
राजविंदर सिंह भट्टी बने सीआईएसएफ के नए डीजी
नई दिल्ली। बिहार के पुलिस महानिदेशक रहे राजविंदर सिंह भट्टी को सीआईएसएफ का नया डीजी बनाया गया है। वहीं दलजीत सिंह चौधरी बीएसएफ की कमान संभालते रहेंगे। आरएस भट्टी दिसंबर 2022 से बिहार के पुलिस महानिदेशक थे। भट्टी 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2025 तक सीआईएसएफ में…
आईटी इंजीनियर ने 15वीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या की
नई दिल्ली। डिप्रेशन का सामना कर रहे एक आईटी इंजीनियर ने नोएडा सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी के 15वीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी से कूदकर जान दे दी। यह घटना मंगलवार की है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए सेक्टर-113 थाने…
शिक्षक भर्ती मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थी ने लगाई अर्जी
नई दिल्ली। यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में अनारक्षित वर्ग के दो चयनित और एक अचयनित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने पहले से ही कैविएट दाखिल कर रखा है। बता दें कि…
अंतरिक्ष में फंसे सुनीता-विलमोर को वापस लाने में अमेरिका भी फेल
नई दिल्ली। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर इस साल बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसशिप से अंतरिक्ष में गए थे। उन्हें अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पर आठ दिन ही रहना था लेकिन यान में हीलियम लीक होने से उनकी धरती पर वापसी बार-बार टल रही है। अब सुनीता और विलमोर को अंतरिक्ष में कम से कम छह महीने…
आरजी कर मामले में ममता बोलीं- ऐसे कृत्यों की एक ही सजा- फांसी; विधानसभा में विधेयक पारित करेंगे
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के 27वें स्थापना दिवस पर आरजी कर अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि हमने आज का दिन आरजी कर डॉक्टर को समर्पित किया है। हम न्याय चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने आज बंद का आह्वान किया है। वे न्याय…
विज्ञापनों से जुड़े केंद्र के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के नियम 170 हटाने के केंद्र के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इससे जुड़ा आयुष मंत्रालय का नोटिफिकेशन भी रद्द कर दिया है। नियम 170 आयुर्वेदिक, सिद्ध या यूनानी दवाओं के भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाता है। जस्टिस हिमा कोहली और…
भारत और चीन के युद्धपोत श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर
मुंबई । भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस मुंबई श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंचा। संयोग से चीनी नौसेना के तीन युद्धपोत भी कोलंबो बंदरगाह पहुंचे। श्रीलंका नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय नौसेना का जहाज मुंबई श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर है। भारतीय उच्चायोग ने रविवार…
आतंकवादी गतिविधियों से असम में निवेश और रोजगार के क्षेत्र प्रभावित होंगे – हिमंत बिस्वा सरमा
गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) से अपनी आतंकवादी गतिविधियां रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में निवेश और रोजगार के क्षेत्र प्रभावित होंगे। मुख्यमंत्री हाल ही में उल्फा-आई द्वारा दी गई बम विस्फोट की धमकियों के बारे में…
छत्रपति शिवाजी की ढही प्रतिमा नौसेना ने बनायी राज्य सरकार नई प्रतिमा स्थापित करेगी – फडणवीस
मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की ढही प्रतिमा नौसेना ने बनायी थी और राज्य सरकार अब उसी स्थान पर मराठा योद्धा की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेगी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस पर सिंधुदुर्ग की…

