MP IAS Transfer: भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हटे, 12 DM सहित 24 IAS के तबादले

Bhopal नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र बने छिंदवाड़ा कलेक्टर
भोपाल।मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य सरकार ने 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है. इस बड़े फेरबदल में भिंड, पन्ना,सिंगरौली, छिंदवाड़ा, रतलाम, मुरैना , अलीराजपुर, पांर्ढुना सिवनी और डिंडोरी के कलेक्टर हटा दिए गए हैं। सबसे अधिक चर्चा में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का तबादला रहा, जिन्हें भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से हुए सार्वजनिक विवाद के बाद हटाया गया है
जो प्रशासनिक फेरबदल हुआ है उसमें भोपाल नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि श्रम आयुक्त रजनी सिंह अब नरसिंहपुर की कलेक्टर होंगी। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को अपर सचिव लोक निर्माण बनाया गया है। पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को आयुक्त चंबल संभाग मुरैना बनाया गया है। छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को नगरीय विकास एवं आवास में उपसचिव बनाया गया है। डिंडोरी कलेक्टर नेहा मारव्या को संचालक विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ बनाया गया है। भोपाल संभाग की उपायुक्त उषा परमार को पन्ना कलेक्टर, रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम को अपर सचिव वन, संचालक विमुक्त घुमन्तु नीरज वशिष्ठ को पांर्ढुना कलेक्टर, नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी कलेक्टर, मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना को उपसचिव उद्योग, लोकेश जांगिड़ को निवाड़ी से मुरैना, सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को उपसचिव राजस्व, अलीराजपुर कलेक्टर अभय अरविंद बेड़ेकर को अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड,पार्ढना कलेक्टर अजय देव शर्मा को उपसचिव राजस्व, सीईओ रायसेन अंजू पवन भदौरिया को डिंडौरी कलेक्टर, सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन जमुना भिड़े को निवाड़ी कलेक्टर, सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को नगर निगम भेपाल आयुक्त बनाया गया है। गौरव बेनल को सिंगरौली कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किरोड़ी लाल मीणा को अपर आयुक्त नगरीय विकास से भिंड कलेक्टर, और अपर कलेक्टर जबलपुर मिशा सिंह को रतलाम कलेक्टर बनाया गया है। तन्वी हुड्डा को अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर के साथ श्रम आयुक्त का प्रभार सौपा गया है। यह तबादला आगामी प्रशासनिक और राजनीतिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।