इस्तीफे की चेतावनी के बाद अब मंत्री नागर ने खुद को बताया विधायक

दिल्ली। वन और पर्यावरण मंत्रालय लिए जाने से नाराज चल रहे जनजातीय कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने जहां कल मंत्री पद से स्वयं  और सांसद पद से पत्नी अनिता के इस्तीफे की चेतावनी दी थी अब दिल्ली पहुंचकर उन्होंने एक  वीडियो जारी कर खुद को मंत्री के बजाय विधायक बताया है। वीडियो में उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म भूमि पर श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचने पर खेद जताया और स्वयं को  अलीराजपुर विधायक कहा है।

ज्ञात रहे कि आज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस है प्रतिवर्ष जिले के आजाद नगर में इस दिन कार्यक्रम होता है और कई जनप्रतिनिधि नेता पहुंचते हैं। आप भी सुनिए वीडियो में खुद को विधायक क्यों बताया मंत्री ने।