डायल 100 में पहली बार होगा आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग, 1650 करोड़ का बजट मांगा

गांव शहर के वाहनों  मैं लगेंगे अलग-अलग डिवाइस, बॉडी वार्न कैमरे भी लगेंगे, विजिलेंस इंटेलीजेंस एनालिटिक्स का होगा उपयोग

Bhopal breaking News,30 june।भोपाल 30 जून।

मध्यप्रदेश में चलने वाली डॉयल 100 में अब तकनीकी रुप से काफी नये बदलाव किये जा रहे है।(Artificial Intelligence will be used) पहली बार इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग भी किया जाएगा। हर और गांव में चलने वाले डॉयल 100 वाहनों में अलग-अलग डिवाइस लगाए जाएंगे। प्रदेश में एक हजार वाहन चलाने के लिए गृह विभाग ने फायनेंस से 1650 करोड़ का बजट मांगा है।

प्रदेश में डॉयल 100 के लिए बजट स्वीकृति के बाद अगले माह जुलाई में इसके लिए नये सिरे से टेंडर किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में डॉयल 100 वाहनों को अब और अधिक तकनीकी संसाधनों से लैस किया जाएगा। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग डिवाइस लगाए जाएंगे। डॉयल 100 का फेज दो जो अब मध्यप्रदेश में आने जा रहा है वह फाइव जी नेटवर्क से लैस होगा। डॉयल 100 वाहनों में बॉडी वार्न कैमरे लगाए जाएंगे। वाहन के डैशबोर्ड में भी कैमरे होंगे। डॉयल 100 वाहनों में अब इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम बढ़ाया जा रहा है। इन वाहनों में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रिस्पांस सिस्टम बढ़ाया जा रहा है। इसे एसआईपी बेस बनाया जाएगा। कॉल करने पर यह विभिन्न प्रकार की जानकारियां एकत्रित करेगी जिसके जरिए यह घटनास्थल पर त्वरित पहुंच सकेगी। डॉयल 100 में अब शत प्रतिशत डॉटा प्रॉटक्शन लागू किया जाएगा। डॉयल 100 वाहनों में विजलेंस इंटेलीजेंस एनालिटिक्स का उपयोग किया जाएगा। लाइव डाटा इंटीग्रेशन भी इसमें किया जा रहा है। डॉयल 100 में अब वेव एंड्राइड बेस साल्युशन भी बढ़ाए जा रहे है। इसमें पैनिक बटन भी रहेगी। जीपीएस से ये वाहन पहले ही लैस है अब इन्हें और अधिक इंटीग्रेटेड किया जाएगा। मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉयल 100 में किए जा रहे नये बदलावों पर चर्चा के बाद इसे सहमति दी जा चुकी है अब जो नये डॉयल 100 वाहन प्रदेश में दौड़ेंगे वे इन नई अत्याधुनिकी तकनीकी से लैस होंगे।