कांग्रेस ने मोदी सरकार से की ऐसी डिमांड, जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से एक नया विधेयक लाने की मांग की है। साथ ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार और भाजपा पर निशाना भी साधा है। जानिए क्या है वो विधेयक…

दरअसल दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र सरकार से परिवर्तन शुल्क (कन्वर्जन चार्ज) घटाने और शहर में जारी सीलिंग अभियान के चलते प्रभावित होने वाले कारोबारियों की मदद के लिए नया विधेयक लाने की मांग की है।

केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा

अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल सरकार की बेपरवाही और भाजपा-शासित एमसीडी ने दिल्ली के लाखों विक्रेताओं को विस्थापित कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह आवासीय संपत्तियों के व्यवसायिक संपत्ति में बदले जाने पर लगने वाले शुल्क को वर्तमान 100 प्रतिशत की दर से कम करके 10 प्रतिशत कर दें।