बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे का इन तीन लोगों के साथ जुड़ा है नाम, एक के साथ शादी तक भी पहुंची थी बात

भाबीजी घर पर हैं’ की पूर्व अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 की विजेता चुनी गई हैं। रविवात रात को टेलिकास्ट हुए फिनाले में शिल्पा ने हीना को मात देकर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की। शिल्पा भाबी जी घर पर हैं से पहले भी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 40 साल की शिल्पा का नाम सार्वजनिक रूप से आजतक तीन लोगों के साथ जुड़ा हैं। इनमें सबसे पहला नाम राहिल आजम का है। राहिल और शिल्पा ने सबसे पहले सीरियल ‘भाभी’ (2002-2008) में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों सीरियल ‘हातिम’ (2003) में भी नजर आए। हालांकि दोनों लंबे समय तक साथ नहीं रहे और आपसी सहमति से अलग हो गए।
इसके बाद सीरियल मायका (2007-09) में शिल्पा की मुलाकात रोमित राज से हुई। रोमित उम्र में उनसे तीन साल छोटे थे। जिसके बाद दोनों ने 2009 में शादी करने का फैसला लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने 29 नवंबर 2009 को गोवा में शादी करने का फैसला किया था लेकिन ये शादी नहीं हुई। शादी से कुछ दिन पहले ही शिल्पा ने शादी नहीं करने का फैसला कर लिया। जिसके बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनका हाल ही में विकास गुप्ता के साथ भी नाम जुड़ा है। टीवी एंकर और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने हाल में दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के साथ में रिलेशन में होने के बात कही है। गहना के अनुसार टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ (2015) के दौरान शिल्पा विकास एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन शिल्पा इस रिश्तें को लेकर ज्यादा अटैच हो गई जिसके चलते दोनों अलग हो गए।