काले मेघों की आगोश में मध्यप्रदेश, कहीं बारिश तो कहीं मौसम खुशनुमा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पर बादलों का डेरा है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में मानसूनी बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के कई हिस्सों में नदी-नाले उफान पर है। वहीं गर्मी से बेहाल लोग अब कई जिलों में बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
राज्य में मानूसन की सक्रियता बनी हुई है। शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए है। बीते तीन दिनों से राजधानी सहित राज्य के कई हिस्से ऐसे है जहां बीते तीन दिनों से धूप नहीं खिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4 डिग्री, ग्वालियर का 22.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।