दीपिका पादुकोण से बेइंतहा प्यार करते हैं रणवीर सिंह, ये इमोशनल Scenes बने गवाह

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी करने के बाद अपने हनीमून ट्रिप इन्वॉय कर रही हैं। ऐसे में लग रहा है दीपिका रणवीर के साथ अपना जन्मदिन भी मनाने वाली हैं। क्योंकि आपको बता दें कि 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण अपना जन्मदिन भी मनाने जा रही हैं। दीपिका के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको दीपिका-रणवीर के कुछ फिल्मों का जिक्र करेंगे जिनके इमोशनल सिन्स को देखकर फैंस के आंखों में आंसू आ गए थे। तो आइए देखें दीपिका -रणवीर के इमोशनल सिन्स..

गोलियों की रासलीला’ में रजाड़ी और सनेड़ा की एक सभा में जब रणबीर-दीपिका पादूकोण मिलते हैं तो दोनों एक दूसरे से बेहद नाराज रहते हैं। इनकी आपसी दुश्मनी के चलते ये दोनों अपने प्यार की बली देते हुए दिखाई देते हैं। इन दोनों के बीच फासले इनके चेहरे पर साफ दिखाई देती है।

गोलियों की रासलीला’ रजाड़ी और सनेड़ा की एक सभा के समाप्त होने पर जब रणवीर सिंह दीपिका के पास जाते हैं और एक सेल्फी लेते हुए कहते हैं कि..ओये पोपट कल सब जगह सब समाचार जाना चाहिए…ट्वीटर, फेसबुक पर यह खबर जाना चाहिए कि राम लीला एक हो गए…भाई भाई…>

गोलियों की रासलीला’ फिल्म का अंतिम सीन जितना खरनाक था उतना ही वार करने वाला इसका डायलॉग्स था। इस सीन में ये दोनों एक-दूसरे पर बंदूक ताने रहते हैं। तभी रणवीर दीपिका से कहते हैं कि’ देख गोलियां चलनी शुरु हो गई है। नीचे, तेरे ससुराल वाले आ गए है, चल बता तेरा निशाना कैसा है।इस डायलॉग्स के खत्म होते ही दोनों एक दुसरे को किस करते हुए एक-दुसरे को गोली मार देते है।

कुछ ऐसे ही इमोशनल कर कर देने वाला सीन संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में देखा गया। इस फिल्म में बीच में जब रणवीर दीपिका से के प्यार करने लगते हैं तो कहते हैं कि बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नहीं…

जब युद्ध के बाद बाजीराव मस्तानी को अपनी कटार देता हैं और अपने प्यार का इजहार करता है। इस सीन में भी दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। फिल्म का अंतिम सीन बेहद इमोशनल कर देने वाला होता है। एक तरफ जहां रणवीर तेज बहती हुई नदी की धार से लडते दिखाई देते हैं तो दुसरी तरफ दीपिका कालकोठरी में कैद होती हैं।

फिल्म बाजीराव मस्तानी एक और सीन में रणवीर कहते हैं कि’ उस दिन आसमां अपना रंग बदलेगा,चारों ओर केसरियां रंग छा जाएगा,परमाणु की आंधी चलेंगी,गरजते हुए बादल होंगे,सूखे पत्तों की गरगराहट होगी,बे वक्त की बारिश,न तो हमारे बीजमजहब की बेड़ियां होंगी,न तो रिश्तों के बंधन,होगी बस एक आग मोहब्बत की,उस दिन हम हमेशा के लिए एक हो जाएंगे.. इस डायलॉग्स के बाद दोनों हमेशा के लिए अलविदा कह दे….