गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर RBI जारी करेगा 350 रुपए का सिक्का, ऐसा होगा डिजाइन

नई दिल्ली: इन दिनों छोटे सिक्कों का महत्व कम हो रहा है। जिसे देखते हुए सरकार जल्द ही बड़े सिक्के ला सकती है। बड़े सिक्कों से हमारा मतलब साइज ने नहीं बल्कि कीमत से है। भारतीय रिजर्व बैंक गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती पर 350 रुपए का सिक्का लॉन्च कर सकता है। इस सिक्के की परिधि 44 एमएम की होगी। ये सिक्का 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, 5 फीसदी निकिल और 5 फीसदी जिंक से बना होगा।

ऐसा होगा सिक्के का डिजाइन
सिक्के के आगे की तरफ अशोक स्तंभ का चिह्न बना होगा। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। सिक्के के पीछे की ओर बीच में ‘तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की तस्वीर’ होगी। सिक्के की दाईं-बाईं ब्राह्यपट्टी पर एक तरफ वर्ष 1666 और दूसरी तरफ 2016 लिखा होगा।

वित्त मंत्रायल ने दी जानकारी
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से 350 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा। सिक्के के दोनों ओर अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि शीर्ष बैंक कितने सिक्के जारी करेगा।