मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिला एक साल का एक्सटेंशन, सीएम यादव ने दी बधाई

मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिला एक साल का एक्सटेंशन, सीएम यादव ने दी बधाई

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को अंततः एक साल का एक्सटेंशन मिल ही गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर ट्वीट कर प्रदेश के मुख्य सचिव को मिली सेवा वृद्धि पर उन्हें बधाई दी है।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा था।

पीएमओ में काम कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा आईएएस अफसर अनुराग जैन को पिछली बार काफी मशक्कत के बाद मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का पद मिला था। मध्य प्रदेश के सारे प्रमुख समाचार पत्रों में जहां मुख्यमंत्री के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा को मुख्य सचिव बनाए जाने की खबरें चल रही थी वहीं दिल्ली के हस्तक्षेप के बाद अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। जैन के कार्यकाल मैं वृद्धि को लेकर कई दिनों से चल रहा सस्पेंस गुरुवार को खत्म हो गया । खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्वीट कर अनुराग जैन के कार्यकाल बढ़ाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। मंदसौर मंडल और भोपाल के कलेक्टर रह चुके अनुराग जैन आईईसी ब्यूरो मध्य प्रदेश वित्त विभाग के प्रमुख सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय में भी काम कर चुके हैं उनके कार्यकाल में ही पीएम जन धन योजना लागू की गई थी। मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनने के बाद अनुराग जैन ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से ताल से ताल मिलाते हुए बेहतर काम कर दिखाया। वह पीएम मोदी के साथ कम मोहन की भी पसंद बन चुके है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सहमति के बाद ही उनके कार्यकाल में वृद्धि का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय से डीओपीटी को गया था। पीएम और कम दोनों की सहमति के बाद अंतत मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन मिल ही गया अब आने वाले एक साल में हुए मध्य प्रदेश की बेहतरीन के लिए और प्रशासनिक कसावट लाने के लिए और बेहतर काम कर दिखाएंगे। मुख्य सचिव के एक्सटेंशन को लेकर सस्पेंस खत्म होने के बाद अब मध्य प्रदेश में लंबे समय से रुकी आईएएस अफसर की प्रशासनिक सर्जरी भी जल्द हो सकती है।