भाभी के साथ 4 सालों तक जबरदस्ती बनाया संबध, प्रेग्नेंट हुई तो बोली- ये मेरे देवर का बच्चा

 

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल (Betul) जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक देवर चार सालों तक अपनी भाभी को हवस का शिकार (Devar Raped Bhabhi) बनाता रहा।भाई के घर से बाहर रहने का फायदा उठाकर वह भाभी के साथ गंदा काम करता था। जब उसकी ज्यादती बढ़ गई तो 6 माह की प्रेग्नेंट महिला अपने पति के साथ उसकी शिकायत करने थाने पहुंची। पीड़िता DNA टेस्ट की मांग कर रही है। उसका कहना है कि हो सकता है उसके पेट में पल रहा बच्चा उसके देवर का है। डरा धमकाकर 4 सालों तक देवर ने उसके साथ  दुष्कर्म किया है।

पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला अपने देवर के खिलाफ डरा धमका कर पिछले चार सालों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंची। पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति काम के चलते घर से बाहर रहता है। जिसका फायदा उठाकर देवर 2021 से उसके साथ ज्यादती कर रहा है। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी सास को भी दी थी। लेकिन सास ने समाज और पुलिस के डर से मामले को दबा दिया था।पुलिस पर आरोप है कि पहले महिला की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया और आपसी समझौते का इंतजार करते रही। जैसे ही मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले में बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।