मध्यप्रदेश में हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी सर्जरी, हो गए कई के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे एक बड़ी सर्जरी के रुप में देखा जा रहा है। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले देर रात किए गए और साथ ही इसके आदेश भी देर रात ही जारी कर दिए गए हैं।

केके सिंह को वन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें योजना आर्थिक, सांख्यिकी, राज्य योजना आयोग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की अतिरिक्त प्रभार भी केके सिंह के पास ही रहेगा। इससे पहले दीपक खांडेकर इन सभी विभागों को संभाल रहे थे।

वहीं मछुआ एवं मत्स्य विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे वीसी सेमवाल से ये विभाग लेकर अश्विनी कुमार राय को दिया गया है। जबकि जेल विभाग की जिम्मेदारी सेमवाल के पास पहले की तरह बनी रहेगी।

सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार राजोरा को आगामी आदेश तक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है।

संजय बंदोपाध्याय द्वारा प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर कल्पना श्रीवास्तव इसकी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगी। इसके बाद उनके पास केवल पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक की जिम्मेदारी रह जाएगी।

केसी गुप्ता प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन सहकारिता विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्था मध्य प्रदेश तथा प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ के प्रमुख की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है।

ये है पूरी लिस्ट

1. के के सिंह { 1985 } अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग। नवीनतम पदस्थापना : अपर मुख्य सचिव एवं वन विभाग।
2. संजय बंदोपाध्याय { 1981 } प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग। नवीनतम पदस्थापना : प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग।
3. अश्विनी कुमार राय { 1990 } प्रमुख सचिव, श्रम विभाग। नवीनतम पदस्थापना : प्रमुख सचिव, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग।
4. मलय श्रीवास्तव { 1990 } प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग। नवीनतम पदस्थापना : प्रमुख सचिव, गृह विभाग तथा परिवहन विभाग।
5. अशोक वर्णवाल { 1991 } प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री तथा उन्नति एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग। नवीनतम पदस्थापना : प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री तथा तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग।
6. संजय दुबे { 1993 } वीकआ कमिश्नर इंदौर संभाग इंदौर। नवीनतम पदस्थापना : प्रमुख सचिव, श्रम विभाग।
7. राघवेंद्र कुमार { 1997 } आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर। नवीनतम पदस्थापना : कमिश्नर इंदौर संभाग इंदौर।
8. आकाश त्रिपाठी { 1998 } प्रमुख संचालक मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर। नवीनतम पदस्थापना : आयुक्त महिला एवं बाल विकास तथा आयुक्त विमानन अतिरिक्त प्रभार।
9. पवन कुमार शर्मा { 1999 } सचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर। नवीनतम पदस्थापना : आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर।
10. श्रीमती रेनू पंत { 2000 } आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ अतिरिक्त प्रभार। नवीनतम पदस्थापना : सह सचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर।
11. जेके जैन { 2001 } कलेक्टर जिला छिंदवाड़ा। नवीनतम पदस्थापना : कमिश्नर शहडोल संभाग शहडोल।
12. रजनीश कुमार श्रीवास्तव { 2001 } कमिश्नर शहडोल संभाग शहडोल। नवीनतम पदस्थापना : आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर।
13. बी चंद्रशेखर { 2002 } सचिव मुख्यमंत्री तथा मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन अतिरिक्त प्रभार। नवीनतम पदस्थापना : सचिव मुख्यमंत्री तथा कार्यपालक संचालक लोक सेवा प्रबंधन एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन।
14. डॉक्टर श्रीकांत पांडे { 2007 } प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम अतिरिक्त प्रभार। नवीनतम पदस्थापना : कलेक्टर जिला देवास।
15. नंद कुमारम { 2008 } उप सचिव मुख्यमंत्री तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा प्राधिकरण तथा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक सेवा प्रबंधन विभाग तथा विमानन विभाग अतिरिक्त प्रभार एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी माय MP प्रकोष्ठ अतिरिक्त प्रभार। नवीनतम पदस्थापना : प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर।
16. मनीष सिंह { 2009 } आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर। नवीनतम पदस्थापना : कलेक्टर जिला उज्जैन।
17. तन्वी सुंदरियाल { 2010 } अवकाश से लौटने पर। नवीनतम पदस्थापना : प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम।
18. आशीष सिंह { 2010 } कलेक्टर जिला देवास। नवीनतम पदस्थापना : आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर किया गया है।