MP : शराब कांड के चलते सागर-देवास के कलेक्टर और SP हटाए गये, तीन जिलों के कलेक्टर और तीन जिलों के एसपी बदले
MP : शराब कांड के चलते सागर-देवास के कलेक्टर और SP हटाए गये, तीन जिलों के कलेक्टर और तीन जिलों के एसपी बदले
भोपाल। सागर और देवास में शराब से हुईं मौतों के बाद यहाँ के कलेक्टर और एसपी हटाये गये हैँ। आज मध्यप्रदेश शासन ने 27 अक्टूबर 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक फेरबदल में सागर, सिवनी और देवास जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं, सागर, देवास और बालाघाट जिलों में पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। पर्यटन विकास निगम के वर्तमान प्रबंध संचालक दिलीप कुमार यादव को सागर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना को देवास कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवास कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप सचिव श्रीमती अंजू अरुण कुमार को सिवनी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
IAS अधिकारियों की तबादला सूची:
– श्रीमती प्रतिभा पाल (2012 बैच): कलेक्टर, सागर से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल।
– श्रीमती नेहा मीना (2014 बैच): कलेक्टर, सिवनी से कलेक्टर, देवास।
– श्री दिलीप कुमार यादव (2014 बैच): प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम से कलेक्टर, सागर।
– श्री ऋतुराज (2015 बैच): कलेक्टर, देवास से उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग।
– श्रीमती अंजू अरुण कुमार (2017 बैच): उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से कलेक्टर, सिवनी।
IPS अधिकारियों के भी तबादले
राज्य शासन ने पुलिस विभाग में भी बदलाव करते हुए सागर और देवास जिलों के पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना बदली है। जारी आदेश के अनुसार, सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर के सेनानी संजीव कुमार सिन्हा को सागर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को देवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IPS अधिकारियों की तबादला सूची:
– श्री अनुराग सुजानिया (2014 बैच): पुलिस अधीक्षक, सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
– श्री संजीव कुमार सिन्हा (2016 बैच): सेनानी, 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, सागर।

