सोनम की शादी में श्रीदेवी के इन गानों पर डांस करती नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रहा है। शादी की डेट के बारे में कपूर परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन खबरों की मानें तो 6-7 मई में सोनम और आनंद आहूजा की संगीत, महेंदी और शादी की सभी रस्में पूरी कर दी जाएंगी। सोनम की शादी को लेकर कपूर फैमली ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जाह्नवी भी अपनी शॉपिंग में बिजी हैं, हाल ही में उन्हें शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं जाह्नवी ने अपनी बहन सोनम के संगीत सेरेमनी में डांस करने के लिए गाने भी सिलेक्ट कर लिए हैं। सूत्रों की मानें तो जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के गानों पर डांस करती नजर आएंगी। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की खबर के मुताबिक जाह्नवी इस दौरान दो गानों पर डांस करती नजर आएंगी।

संगीत सेरेमनी में जाह्नवी के अलावा करण जौहर, रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर भी डांस करते नजर आएंगे। साथ ही अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता एक खास डांस परफॉर्मेंस देंगे। बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान संगीत की तैयारियां करवा रही हैं। इस दौरान खबर हैं कि जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के दो गाने ‘किसी के हाथ न आएगी ये लड़की’ और ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं’ पर डांस करेंगी