इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का मंगलवार

ध्रुव नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं ६.१३ तक, तदन्तर व्याघात नामक नैसर्गिक अशुभ योग रहेगा। व्याघात नामक योग की प्रथम नौ घटी शुभ कार्यों में त्याज्य है। विशिष्ट योग: रवियोग प्रात: ७.३८ तक, कुमार योग नामक शुभ योग प्रात: ७.३८ से सायं ६.५६ तक, तदन्तर त्रिपुष्कर नामक शुभाशुभ योग है।

मेष
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम, जमानत के कार्य टालें।

वृषभ
नए लोगों से संपर्क आगे बढऩे में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

मिथुन
परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी।

कर्क
मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।

सिंह
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व् दुख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है।

कन्या
जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्रोत हाथ आएंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शरीर में कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।

तुला
कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे।र ाजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।

वृश्चिक
आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।

धनु
परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।

मकर
व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।

कुम्भ
व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा।

मीन
आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश कर जोखिम न लें।