Golden Globe में शामिल हुईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, अजय देवगन के साथ किया था डेब्यू

लॉस एंजेलिस में हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स (76th Golden Globe Awards) में कई जाने-माने सेलेब्स पहुंचे। इनमें एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मनस्वी ममगई का भी था। जो यहां लाइट पिंक साड़ी में नजर आईं। रेड कारपेट पर मनस्वी ममगई का ये अंदाज वाकई कातिलाना था। आपको याद दिला दें कि मनस्वी ममगई अजय देवगन के साथ फिल्म एक्शन-जैक्सन में नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनका एक ग्लैमरस आइटम नंबर था। इस गाने के साथ मनस्वी का बोल्ड अंदाज भी काफी चर्चा में रहा।

नैनीताल में है ननिहाल, जीत चुकी हैं मिस इंडिया का खिताब…
मनस्वी का जन्म 10 अक्टूबर, 1987 को नई दिल्ली में हुआ था। एक्ट्रेस बनने से पहले मनस्वी एक सक्सेसफुल मॉडल थीं। मनस्वी ममगई दिल्ली में पली-बढ़ी हैं वो उत्तराखंड से बिलॉन्ग करती हैं। गड़सेर गांव बागेश्वर निवासी मनस्वी का ननिहाल नैनीताल में है। उनके नाना चंद्रशेखर नैलवाल प्रभागीय वनाधिकारी रहे हैं। उनके पिता जन्मेजय नैलवाल और मां प्रभा ने नैनीताल के डीएसबी परिसर से अपनी पढ़ाई की। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। 1988 में दिल्ली में मनस्वी का जन्म हुआ। 2006 में उन्होंने एलीट मॉडल लुक इंडिया, 2008 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल और 2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए था चुनाव प्रचार…
मनस्वी ममगाईं अमेरिका में हिंदुओं के सबसे बड़े संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन (आरएचसी) की उपाध्यक्ष भी हैं। मनस्वी ने इस संगठन के जरिये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप के शपथ ग्रहण में उन्होंने डांस परफॉर्मेंस दी थी। मनस्वी ऑरलैन्डो में डोनाल्ड ट्रंप की ‘थैंक यू रैली’ में भी शामिल हुई थी। इस दौरान मनस्वी के साथ उनके पिता शलभ कुमार भी मौजूद थे। जो वाशिंगटन में ही रहते हैं। मनस्वी ममगाईं इन दिनों लॉस एंजेलिस में रहकर ही काम कर रही हैं।