भोपाल में 51 से ज्यादा घाटों पर मनाया जाएगा भोजपुरी समाज का महापर्व छठ पूजा

भोपाल। भोजपुरी पूर्वांचल समाज का लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे भोपाल में 51 से ज्यादा घाटों पर मनाया जाएगा।

भोजपुरी पूर्वांचल समाज के चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व का शुभारंभ 5 नवंबर नहाए खाए, 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को डाला छठ, 8 नवंबर को पारण समापन होगा।

जिसकी तैयारीयों को लेकर के भोजपुरी एक्टर मंच समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले 7 एवं 8 नवंबर 2024 को स्थान शीतल दास की बगिया कमला पार्क पर होगा।

आज घाट पर संस्था के सभी पदाधिकारी ने तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। नगर निगम द्वारा साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, घाट पर रंग रोगन करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक चेतन सिंह ज्ञान देव मिश्रा संस्था के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद सुदीप जायसवाल विमल सिंह मोहन प्रसाद विजय सोनी मुकेश कुमार संदीप गौड़ उपस्थित रहे।