उपचुनाव महाराष्ट्र के गोंदिया में EVM में खराबी के चलते 35 बूथों पर वोटिंग रद्द

कैराना सहित पूरे देश में चार संसदीय सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश के कैराना के अलावा महाराष्ट्र में भंडारा-गोंडिया और पालघर तथा नगालैंड संसदीय सीट पर मतदान चल रहा है।
बता दें कि कैराना सीट पर संपूर्ण विपक्ष के एकसाथ आ जाने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने इस सीट को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वोटों की गिनती 31 मई को होगी।

वहीं महाराष्ट्र में सभी बड़े दलों भाजपा, कांग्रेस, शिव सेना और एनसीपी ने लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी संसाधन झोंक दिए हैं, क्योंकि इनके परिणाम पर ही सबका भविष्य तय होगा।

वहीं विधानसभा उपचुनाव महाराष्ट्र के पालस कडेगांव, यूपी के नूरपुर, बिहार के जोकीहाट, झारखंड के गोमिया और सिल्ली, केरल के चेंगानूर, मेघालय के आमपट्टी, पंजाब के शाहकोट, उत्तराखंड के थराली और पश्चिम बंगाल के महेशतला में होने जा रहे हैं।

लाइव अपडेट्स ः

12:52 PM : भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव: महाराष्ट्र के गोंदिया में EVM में खराबी के चलते 35 बूथों पर अस्थायी रूप से वोटिंग रद्द ।

12:45 PM : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ईवीएम में गड़बड़ी होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि हजारों ईवीएम में खराबी की शिकायतें आ रही हैं। किसान, मजदूर, महिलाएं और नौजवान भरी धूप में वोट डालने के लिए अपनी बारी के इंतजार में भूखे-प्यासे खड़े हैं। ये तकनीकी खराबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश की गई। इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जाएगी।

12:02 PM : थराली विस उपचुनाव : सुबह 11 बजे तक 16 प्रतिशत मतदान हुआ।

11:50 AM : पंजाब उपचुनावः शाहकोट में सुबह 11 बजे तक 31 फीसदी मतदान हुआ।

11:45 AM : कर्नाटकः आरआर विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान हुआ।

10:50 AM : कैराना उपचुनावः आरएलडी की उम्मीदवार तब्बसुम हसन ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि जानबूझकर ईवीएम और VVPAT मशीनों से हर जगह छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम और दलित बाहुल्य इलाके में खराब ईवीएम को नहीं बदला गया। बीजेपी को लगता है कि वे इस तरह चुनाव जीत सकते हैं। उन्होने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की है।

10:55 AM : समाजवादी पार्टी नेता राजेंद्र चौधरी का आरोप- नूरपूर में 140 ईवीएम खराब हैं क्योंकि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है, ऐसी ही खबर कैराना से भी आई है। बीजेपी फूलपूर और गोरखपुर का बदला लेना चाहती है इसलिए वे हमें किसी भी कीमत पर हराना चाहते हैं।

10:30 AM : कैराना उपचुनावः सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी मतदान हुआ।

10:28 AM : नगालैंड उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक 6 प्रतिशत मतदान हुआ।

9:32 AM : उत्तराखंड उपचुनाव: सभी राजनीतिक पार्टियों के पोलिंग एजेंट्स ने थराली के एक पोलिंग बूथ पर नई ईवीएम की मांग की है।

9:20 AM : उत्तराखंड : थराली विस उपचुनाव के लिए पोलिंग बूथ पर खराब ईवीएम को बदला गया।

9:10 AM : कैराना उपचुनाव: शामली के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं, देखें तस्वीरें

8:32 AM : उत्तराखण्डः थराली विस उपचुनाव के लिए 178 बूथों पर मतदान जारी, भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने डाला वोट

8:26 AM : उत्तर प्रदेश: कैराना उपचुनाव के दौरान बूथ नंबर 4 पर ईवीएम खराब, मतदान बंद

8:05 AM : मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) में वोटिंग जारी है।

7:50 AM : पालघर मतदान शुरू हो चुका है।

7:30 AM : उत्तर प्रदेशः बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली पड़ी कैराना सीट वोटिंग शुरू हो चुकी है।

7:25 AM : केरल: चेंगानूर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं।