केंद्र सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाया-शिवराज सिंह चौहान।

दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटा दिया है। एक्सपोर्ट शुल्क 40% से घटाकर 20% किया गया है। जिससे प्याज के दामों में वृद्धि हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पाम ऑयल मलेशिया, इंडोनेशिया से जीरो पर्सेंट ड्यूटी पर आयात किए जाते थे, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 27.5% की गई है। ताकि किसान को सोयाबीन के ठीक दाम मिल सके। सोयाबीन की एमएसपी है 4 हजार 892 रूपए, केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को अनुमति दी है कि, वह एमएसपी पर सोयाबीन खरीदें।
*सोयाबीन में नमी की सीमा को 12% से बढ़ाकर 15% करने का फैसला किया गया है। आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीदी में कोई दिक्कत न हो।*
– शिवराज सिंह चौहान