नगरीय निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर, 43 सीटों के रिजल्ट से सभी हैरान

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है, लेकिन दो सीटें घट गई है। जबकि कांग्रेस जो पिछले चुनाव में 9 सीटों पर थी, वो बढ़कर अब 15 के आंकड़े पर पहुंच गई है।

बुधवार को हुई नगरीय निकाय चुनाव 2017 की मतगणना में 43 निकायों के परिणामों की घोषणा हो गई। इसमें भाजपा 25, कांग्रेस 15 और 3 सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है।

ये है मध्यप्रदेश के चुनाव नतीजे
भाजपा कुल 25 सीटें
मध्यप्रदेश में जिन 25 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है उनमें जैतवारा, आठनेर, हर्रई, कैलारस, कोतमा राणापुर, डिंडोरी, भीकनगांव, मंडलेश्वर, थांदला, पेटलावद, भाबरा, डबरा, नेपानगर, चिचोली, नैनपुर, पाली, बम्हनी बंजर, बिछिया, जोबट, छनेरा, बुढार, जय सिंह नगर, बिजुरी शहडोल।

कांग्रेस को 15
-मंडला, सैलाना, मोहगांव, शाहपुरा, निवास, जुन्नारदेव जुन्नारदेव महेश्वर, सनावद, दमुआ, सौंसर, बैहर, अलीराजपुर झाबुआ, गाडरवारा, शमशाबाद।

निर्दलीय 3
लखनादौन, पांढुर्णा और सारणी सीट पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है।

भाजपा की दो सीट कम, कांग्रेस की बढ़ी 6 सीटें
पिछले चुनाव और इस बार हुए चुनाव में सीटों का अंतर काफी देखा गया है। पिछली बार से भाजपा की दो सीटें कम हो गई, वहीं निर्दलीय को 6 में से तीन सीटें ही मिल सकी। इसके अलावा कांग्रेस के पास 9 सीटें थीं। उसने 6 सीटों का इजाफा करते हुए यह आंकड़ा 15 पर पहुंच गया है।

पहले और अब
पहले भाजपा-28 सीट पर थी, अब घटकर 25 पर है।
पहले कांग्रेस 9 सीट पर थी, अब बढ़कर 15 पर पहुंच गई है।
पहले निर्दलीय 6 सीट पर थे, अब घटकर 3 बचे हैं।

शिवराज का असर दिखा
नगरीय निकाय चुनाव में भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का असर कायम है। क्योंकि व्यापमं घोटाला और हाल ही में हुए किसान आंदोलन के चलते माना जा रहा था कि बीजेपी के लिए यह चुनाव मुश्किल भरा हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शिवराज सरकार का असर बना हुआ है। हालांकि दो सीटों का नुकसान भी झेलना पड़ा है।

किस-किस के थे चुनाव
इस चुनाव में 780 वार्डों के लिए 1159 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। इसी चुनाव में नगरीय निकायों के साथ-साथ 5631 पंच, 74 सरपंच, 14 जनपद पंचायत सदस्य, 3 जिला पंचायत सदस्य के उप निर्वाचन एवं 356 पंच और 23 सरपंच के लिए किए गए मतदान की गिनती बुधवार को हुई।

साढ़े आठ लाख मतदाता
प्रदेश की 43 नगरीय निकायों में कुल आठ लाख 51 हजार 732 मतदाता हैं, जिनमें से 4 लाख 39 हजार 607 पुरुष और 4 लाख 12 हजार 61 महिलाएं और 64 ट्रांसजेंडर हैं।

टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत निवाड़ी तहसील की पंचायतों में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में
तीनों जगह भाजपा समर्थक प्रत्याशी जीते हैं।

ग्राम पंचायत जमुनियाखास
कौशल राजपूत विजयी घोषित। प्राप्त मत- 858, निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता राजपूत,
वोट मिले- 268। नोटा में मत पड़े- 34

ग्राम पंचायत लाडपुरा
दिलीप कुशवाहा विजयी। वोट मिले- 321, निकटतम प्रतिद्वंद्वी अहीर परमानंद घोष को
वोट मिले- 289

ग्राम पंचायत प्रतापपुरा
रानी खंगार विजयी। वोट मिले- 460, निकटतम प्रतिद्वंद्वी विद्या रमेश खंगार को वोट
मिले- 422, नोटा का बटन दबा- 40। यहां खास बात यह है कि जिन विद्या को हार
का मुंह देखना पड़ा, उनकी बहू प्रीति खंगार जनपद पंचायत अध्यक्ष हैं।

10.40 AM
कैलारस में भाजपा की अंजना ब्रजेश बसल 1405 से विजयी।
-खरगोन जिले के 4 नगरीय निकाय चुनाव परिणाम में मण्डलेश्वर व भीकनगांव में
भाजपा ने बाजी मारी। महेश्वर व सनावद में कांग्रेस को मिली सफलता।
-उमरिया पाली में भाजपा 1300 वोट से जीती।
-मंडला के बिछिया में भाजपा के बिजेंद्र सिंह कोकड़िया 1157 मत से जीते।

10.30 AM

-खंडवा के मूंदी नगर परिषद वार्ड-4 में हुए उप चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार शमीना बी 68 वोटों से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रजाक मंसूरी को हरा दिया।
-बुरहानपुर जिले के नेपानगर में भाजपा प्रत्याशी राजेश चौहान 243 मतों से जीते।
-खरगोन के सनावद नगरपालिका अध्यक्ष के उपचुनाव में कांग्रेस की मंजूषा शर्मा 3900 मतों से विजयी। भाजपा के प्रभात उपाध्याय को हराया।
-सतना के जैतवारा में भाजपा की जीत।
-उमरिया पाली में भाजपा 1300 वोट से जीती।
-मंडला के बिछिया में भाजपा के बिजेंद्र सिंह कोकड़िया 1157 मत से जीते।

10.10 AM

-शहडोल में भाजपा की जीत
-शहडोल नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा अपने वार्ड में ही हारे। भाजपा के बागी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
शहडोल के ही जयसिंह नगर अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा के अशोक पांडेय 4000 वोट से विजयी।
-डिंडोरी नगर परिषद में भाजपा और बुढ़ार में भाजपा की जीत।

-हर्रई नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी मोनिका शंभू साहू 2100 वोट से विजय हुई। 15 में से 11 पार्षद विजय हुए। इनमें कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय है।
-छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव नगर पालिका में कांग्रेस की पुष्पा साहू जीतीं।
-नगर पालिका डबरा उपचुनाव के मतगणना जारी है।

10.05 AM
-विदिशा की शमशाबाद सीट पर कांग्रेस जीत गई।
-शमशाबाद नगर परिषद अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए हुए यहां चुनाव हुआ था।
-सत्तापक्ष और कांग्रेस को मिली शिकस्त। अध्यक्ष कृष्ण कुमार माहेश्वरी के पक्ष में भरी कुर्सी। 772 मतों से भरी -कुर्सी पर माहेश्वरी की जीत। 15 में से 12 वार्डो में भरी कुर्सी जीती। मात्र 3 में खाली कुर्सी के पक्ष में वोट।

10.00 AM
-चिचोली में भाजपा की परिषद बनी
-चिचोली नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा के संतोष मालवीय 2136 मतों से विजयी हुए। भाजपा के 10 एवं कांग्रेस के 5 पार्षद जीत गए। भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष मालवीय को 3450 मत मिले, जबकि कांग्रेस के राहुल पटेल को 1314 मत मिले। निर्दलीय अमरसिंह राठौर को 48 और दिनेश बंटी देशमुख को 872 मत मिले।

9.45 AM
-कांग्रेस के खाते में झाबुआ की पेटलावद सीट आ गई, यहां सरपंच प्रत्याशी लीलाबाई
318 वोटों से जीत गईं।
-झाबुआ जिले के थांदला नगर परिषद का चुनाव भाजपा के बंटी डामोर 844 वोटों से
जीत गए। जिला उपाध्यक्ष एवं मार्केटिंग अध्यक्ष फकीरचंद राठोड़ 60वोटों से पार्षद का
चुनाव जीत गए।
-जैतवारा, नैनपुर, थांदला में भाजपा की जीत।

9.30 AM
-खरगौन- महेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी अमित जैन आगे।
-लखनादौन में भी कांग्रेस के 2 पार्षद जीते, एक सीट भाजपा के खाते में।
छिंदवाड़ा के जामई कांग्रेस प्रत्याशी 2200 वोटों से जीतीं। यहां भाजपा ने पुनः मतगणना
की मांग की है।
-मोहगांव में कांग्रेस जीती।
-रतलाम- सैलाना नगर पंचायत से कांग्रेस की नम्रता राठौर जीती।
-मोहगांव से कांग्रेस की सपना कामले 793 मतों से जीती।
-भाजपा की पुष्पा पटेल 46 मतों से आगे।

मध्यप्रदेश की 43 नगरीय निकाय में बुधवार सुबह मतगणना शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह हुए मतदान में पूरे प्रदेश में आठ लाख 51 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 206 और पार्षद के लिए 2 हजार 133 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। स्थानीय प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

14 जनपद पंचायत सदस्य, 3 जिला पंचायत सदस्य के लिये भी मतगणना होगी। अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन के लिये जिला खरगोन की नगरपालिका परिषद सनावद, ग्वालियर की नगरपालिका परिषद डबरा, सतना की नगर परिषद जैतवारा और मुरैना की नगर परिषद कैलारस में मतगणना होगी। अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिये जिला नरसिंहपुर के नगरपालिका परिषद गाडरवारा और विदिशा जिले की नगर परिषद शमशाबाद में भी 16 अगस्त को मतगणना होगी।

तिथियों को लेकर हुआ था विवाद
चुनाव से पहले छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में अनुसूचित जनजाति नगर निकाय के लिए मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव तिथियों को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए घोषित इस कार्यक्रम के तुरंत बाद ही गंभीर सवाल उठाए थे।