फिनिशर धोनी आखिरी गेंद पर इतनी बार लगा चुके छक्‍के

कटक। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अच्छे मैच फिनिशर के तौर पर होती है। कई ऐसे बड़े मैच हैं जिनमें धोनी ने भारतीय टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा की है।

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में भी धौनी ने अपनी पारी का अंत भी छक्के से किया। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब धोनी ने छक्का लगाकर पारी या मैच का अंत किया हो। वह 24 बार छक्के लगाकर मैच फिनिश कर चुके हैं।

धोनी ने कुल 13 बार वनडे मैचों में आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। जिनमें से नौ बार लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने ऐसा किया। आठ बार उन्होंने टी-20 मैच का छक्के से अंत किया जिसमें तीन बार लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसा किया।

तीन बार टेस्ट क्रिकेट में भी धोनी पारी का अंत छक्के के साथ कर चुके हैं जिनमें एक बार लक्ष्य का पीछे करते हुए शामिल हैं। अगर इन 24 मैचों में जीत-हार की बात करें तो जब भी धोनी का बल्ला आखिरी गेंद पर चला भारत को जीत ही नसीब हुई।

धोनी ने जिन 24 मैचों की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है उनमें से भारत को 22 में जीत नसीब हुई है। धौनी अपने प्रशंसकों के बीच आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जिताने के लिए जाने जाते हैं।

कटक में खेले गए टी 20 मुकाबले की पहली पारी की आखिरी गेंद पर भी धोनी ने छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 180 तक पहुंचाया था।

इस मैच में भारत को 93 रन की बड़ी बढ़त मिली और तीन टी 20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त मिली। अब भारत व श्रीलंका के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला शुक्रवार को इंदौर में खेला जाएगा।