देशभर में सबसे पहले यहां मनाई जाती है दिवाली, जानें क्या है यहां की परंपरा

इंदौर। देशभर में मनाए जाने वाले दीपावली पर्व की शुरुआत उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार से हुई। शहर में अनादिकाल से ये परम्परा चली आ रही है कि कोई भी त्योहार हो सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाया जाता है।

इसी कड़ी में दीपावली पर्व के एक दिन पहले रूप चौदस पर महाकाल मंदिर में दीपावली मनाई गई। बाबा महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मआरती के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। रूप चौदस पर महाकाल को फलों के रस और द्रव्यों से स्नान करवाया गया और बाबा को शाही मुकुट पहनाया गया।

– रूप चौदस पर महाकाल मंदिर में बुधवार सुबह भस्मआरती की गई। इस दौरान आतिशबाजी कर बाबा महाकाल के दरबार में दीपावली का जश्न मना। बाबा को सबसे पहले गर्म जल से स्नान कराया गया और फिर मनमोहक श्रृंगार किया गया। आरती के बाद बाबा को 56 भोग सहित अन्नकूट का भोग लगाया गया। बाबा महाकाल के आंगन में होने वाली दिवाली का नजारा देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।