उप पंजीयक को 5000 की रिश्वत लेते EOW ने रंगे हाथ पकड़ा

विदिशा।
विदिशा की उप पंजीयक प्रतिभा कुम्हारे को EOW भोपाल इकाई ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है।
शिकायतकर्ता राकेश दीवान ने EOW को शिकायत की थी कि एक बंधक भूमि से जुड़े हुए दो विक्रय पत्र संपादित करने के लिए उपपंजीयक ₹10,000 की रिश्वत मांग रही थी।
ईओडब्ल्यू पुलिस ने जाल बिछाकर उप पंजीयक प्रतिभा कुम्हरे को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।